
Giridih: चुनाव के काफी दिनों बाद गिरिडीह पुलिस ने क्राइम मीटिंग आयोजित किया. एसपी दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुए क्राइम मीटिंग के दौरान कई महत्पूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी. लेकिन मीटिंग में डीएसपी स्तर के साथ कई और अधिकारियों को डीआईजी से मिले प्रशस्ति पत्र देकर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने सम्मानित किया. इस दौरान डीएसपी अंकिता राय, एसडीपीओ बिनोद रवानी, एसडीपीओ धनंजय राम, सुमित प्रसाद, डीएसपी कोसर अली और नीरज सिंह को सम्मानित किया गया. जबकि मेजर राकेश रंजन को भी सम्मानित किया गया. शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने से लेकर अर्धसैनिक बलों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में खास भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों को एसपी ने सम्मानित किया. जबकि साइबर डीएसपी आबिद खान को साइबर अपराध को लेकर सक्रियता बनाने को लेकर सम्मानित किया गया.
इधर क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने कहा की पुलिस अधिकारियों को हर बैठक में खास टास्क दिए जाते हैं. और इस बार भी नए टास्क दिए गए हैं. इसमें जिले के सांप्रदायिक मामलो से जुड़े पेंडिंग मामले की स्पीडी ट्रायल और दोषियों को जेल भेजने को लेकर तेजी से काम करना. एसपी ने कहा की दहेज हत्या और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों के साथ डकैती और लूट की घटना से जुड़े मामलों का तेजी से निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया है. जबकि जिले के पुलिस अधिकारियो को कड़े निर्देश है किसी भी स्कूल से सौ मीटर की दूरी पर पान गुमटी में बेचे जा रहे तांबकू की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह साइबर पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, फर्जी बैंक खाता तैयार करने में थे माहिर, इसी से 25 लाख का लगाया चूना




