
Palamu/Latehar: पलामू प्रमंडल में इन दिनों मौसम खराब है. बेमौसम बारिश हो रही है. नतीजा नदी नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है. लातेहार सदर थाना क्षेत्र में बेमौसम बारिश का कहर बरपा. बारिश के दौरान अचानक एक नाला के उफन जाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ेंः नेतरहाट : जंगल वार फेयर स्कूल में 200 कांस्टेबल से 1000 रुपया लेकर दी गयी छुट्टी, दूसरे कांस्टेबल कर रहे हैं हंगामा
जंगल में बांस काटने गये आदिम जनजाति की हुई मौत
जानकारी के अनुसार लातेहार सदर प्रखंड के तरवाडीह से कुछ ग्रामीण शुक्रवार को बांस काटने पास के पहाड़ पर गये थे. तीनों बांस लेकर जंगल के रास्ते पहाड़ से उतर रहे थे कि अचानक बारिश होने लगी. सभी एक नाला के पास बारिश के पानी से बचने के लिए रुके थे.
इसी बीच अचानक नाला उफन पड़ा. इससे जनजाति परिवार के तीन लोगों की नाला के तेज बहाव की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से मृतकों के शव अगले दिन शनिवार की देर शाम को बरामद किये गए.
इसे भी पढ़ेंः #WomenDay पर सरकार से येचुरी का सवाल- पिछले छह साल में महिला आरक्षण विधेयक क्यों नहीं किया पेश
मृतकों में कौन-कौन
मृतकों की पहचान लातेहार सदर प्रखंड की तरवाडीह पंचायत के नरेशगढ़ गांव के कुड़पानी टोला के रहने वाले दासो परहिया (40), पत्नी संगीता देवी (36) और पुत्री छलकिता कुमारी (4) के रूप में की.
घर नहीं पहुंचने पर की गयी खोजबीन
शनिवार को जब तीनों अपने घर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने इनकी खोजबीन शुरू की. शनिवार की शाम तीनों का शव घटनास्थल से कुछ दूर मिला. शव को देखने से लगता था कि उनकी मौत शुक्रवार की शाम हो गयी होगी. शव से दुर्गध आने लगी थी.
शव बरामद किया गया है
लातेहार सदर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटना की हुई है. शवों का बरामद कर लिया गया है. पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है. मामले में छानबीन के बाद प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाई जाएगी.
प्रशासन के प्रति देखी गयी नाराजगी
इधर, ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तीसरे दिन भी किसी पदाधिकारी द्वारा मामले में कोई खोजखबर नहीं ली गयी. एक ग्रामीण ने बताया कि हेमंत सरकार के निर्देश के बावजूद भी सरकारी अधिकारी अबतक पीड़ित से मिलने नहीं पहुंचे हैं.
इसे भी पढ़ेंः 24 सोलर कोल्ड स्टोरेज बनाने का सपना अब तक अधूरा, लंबित है ज्रेडा में योजना




