
Chatra: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रतापपुर प्रखंड में बनाये गए क्लस्टर केंद्रों का डीसी अंजली यादव व एसपी राकेश रंजन ने निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों ने किए गए तैयारियों का जायजा लिया. मौके पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी भी उपस्थित थे.
बताते चलें कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत पूरे प्रतापपुर प्रखंड में कुल 16 क्लस्टर बनाये गए हैं. जिनमें दो सुदूरवर्ती क्लस्टर मध्य विद्यालय नारायणपुर एवं मध्य विद्यालय रहरिया का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के क्रम में आवश्यक सुविधाएं यथा कमरे, शौचालय, पेयजल भोजन आदि की व्यवस्था का जायजा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया.
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. साथ ही साथ क्लस्टर से लेकर मतदान केंद्रों तक विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश भी उन्होंने पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारी को दिया ताकि मतदान केंद्रों एवं क्लस्टर केंद्रों पर सुविधाओं को दुरुस्त किया जा सके है.
इसे भी पढ़ें:‘जडेजा को कप्तान बनाकर गलती की, DHONI की कप्तानी में CSK इतने मैच नहीं हारती’; सहवाग का दावा




