
Melbourne: आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी और एलिसा हीली के अर्धशतक के बाद मेगान स्कट की अगुआई में शानदार गेंदबाजी की बदौलत रविवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत को 85 रन से हराकर पांचवीं बार ट्राफी अपने नाम की.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन खेले गये मुकाबले में आस्ट्रेलियाई टीम छठी बार फाइनल में पहुंची थी. इससे पहले उसने 2010, 2012, 2014, 2018 में खिताब जीता था जबकि 2016 में उसे फाइनल में वेस्टइंडीज से हार मिली थी.
आस्ट्रेलिया ने एमसीजी पर टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मूनी (नाबाद 78) और हीली (75 रन) के अर्धशतकों से चार विकेट पर 184 रन बनाये.
इसके बाद उसकी गेंदबाजों ने भारतीय टीम को 19.1 ओवर में महज 99 रन पर समेट दिया जो पहली बार इसके फाइनल में पहुंची थी.
आस्ट्रेलिया के लिये मेगान स्कट ने 3.1 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट और जेफ जोनासेन ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके. सोफी मोलीनेक्स, डेलिसा किमिन्स और निकोला कारे ने एक एक विकेट हासिल किया.
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला सेमीफाइनल बारिश से रद्द होने के बाद ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण खिताबी मुकाबले में जगह बनायी थी.
इसे भी पढ़ें : बोकारो थर्मल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
भारतीय टीम की चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक के स्कोर तक पहुंच सकीं
टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में आस्ट्रेलिया को हराने वाली भारतीय टीम रविवार को दबाव का सामना नहीं कर पायी और शीर्ष क्रम के चरमराने से उसकी पहला खिताब जीतने की उम्मीद टूट गयी. केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक के स्कोर तक पहुंच सकी जिसमें दीप्ति शर्मा 33 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं.
शीर्ष क्रम बल्लेबाज शेफाली वर्मा (02), स्मृति मंधाना (11), जेमिमा रोड्रिग्स (शून्य) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (04) छह ओवर में पवेलियन लौट गयीं. वहीं विकेटकीपर तानिया भाटिया दूसरे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गयी. स्पिनर जेस जोनासेन की गेंद उनके हेलमेट पर लगी थी.
आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट झटकना जारी रखा. दीप्ति शर्मा के अलावा वेदा कृष्णमूर्ति (19) और ‘कनकशन’ स्थानापन्न खिलाड़ी रिचा घोष (14) ही कुछ रन जुटा सकीं और पूरी टीम 99 रन पर सिमट गयी.
इससे पहले हीली और मूनी ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली और आस्ट्रेलिया को चार विकेट पर 184 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में मदद की.
मूनी शीर्ष स्कोरर रहीं लेकिन हीली ने 75 रन की पारी खेलकर सुर्खियों बटोरीं जिनका कैच शेफाली वर्मा ने पारी की पांचवीं गेंद (दीप्ति शर्मा के ओवर) पर छोड़ दिया था. इन दोनों ने भारतीय गेंदबाजों पर मैदान के चारों ओर रन जुटाये. उन्होंने 39 गेंद की पारी के दौरान सात चौके और पांच छक्के जमाये.
हीली और मूनी ने 11.5 ओवर में पहले विकेट के लिये 115 रन की साझेदारी कर आस्ट्रेलिया को शानदार शुरूआत करायी जिसने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया.
हीली की तरह मूनी ने भी कैच छूटने से मिले मौके का फायदा उठाया. चौथे ओवर में राजेश्वरी गायवकाड़ ने अपनी गेंद पर उनका कैच लेने का मौका गंवा दिया जिससे वह 41 गेंद में अपने अर्धशतक पर पहुंची.
मूनी ने अपनी 54 गेंद की नाबाद पारी के दौरान 10 बाउंड्री लगायी.
इसे भी पढ़ें : लातेहार: बेमौसम बारिश का कहर, नाला में बहने से आदिम जनजाति दंपती और उसके बच्चे की मौत
फाइनल में प्रबल दावेदार बनी आस्ट्रेलिया की टीम
पहले मैच में भारत से हारने के बावजूद गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने प्रबल दावेदार के रूप में फाइनल में प्रवेश किया. मेग लैनिंग की अगुआई वाली टीम ने ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन किया और हीली ने पहली ही गेंद से भारतीय आक्रमण की धज्जियां उड़ायीं.
हीली की शानदार पारी का अंत 12वें ओवर में हुआ जब वह बायीं हाथ की स्पिनर राधा यादव की गेंद पर लांग आन बाउंड्री लगाने के चक्कर में वेदा कृष्णमूर्ति को कैच दे बैठीं.
हीली के आउट होने के बाद मूनी ने जिम्मेदारी से खेलते हुए कप्तान लैनिंग के साथ 39 रन जोड़े. इसके बाद दीप्ति के 17वें ओवर में दो विकेट चटकाने से थोड़ी देर के लिये भारत ने दबाव बनाया.
लैनिंग (06) को दूसरी गेंद पर शिखा पांडे ने कैच लेकर आउट किया जबकि तीन गेंद के बाद एशले गार्डनर को तानिया भाटिया ने स्टंप आउट किया.
राशेल हेनेस (04) 19वें ओवर में पूनम यादव की गेंद पर बोल्ड हुई.
मूनी ने जिम्मेदारी से खेलना जारी रखा और निकोला कारे (नाबाद 05) के साथ नाबाद रहीं. दोनों ने आस्ट्रेलिया को 190 रन के करीब पहुंचाया.
भारत की स्पिनर दीप्ति (38 रन देकर दो विकेट), राधा यादव (34 रन देकर एक विकेट) और पूनम यादव (30 रन देकर एक विकेट) ने आस्ट्रेलिया को 200 रन के अंदर रोकने में अच्छा प्रदर्शन किया.
इसे भी पढ़ें : 24 सोलर कोल्ड स्टोरेज बनाने का सपना अब तक अधूरा, लंबित है ज्रेडा में योजना





Very good site you have here but I was wanting to know if you knew of any user discussion forums that cover the same topics talked about in this article? I’d really love to be a part of online community where I can get suggestions from other knowledgeable individuals that share the same interest. If you have any recommendations, please let me know. Many thanks!
Thanks for another informative website. Where else may I get that type of info written in such an ideal means? I have a mission that I am simply now running on, and I have been at the look out for such info.
Hello.This article was really interesting, especially since I was looking for thoughts on this subject last Wednesday.
Write more, thats all I have to say. Literally, it seems as though you relied on the video to make your point. You definitely know what youre talking about, why waste your intelligence on just posting videos to your blog when you could be giving us something informative to read?