
NewDelhi : CAA के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों का संबंध आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी है! दिल्ली पुलिस की ताजा कार्रवाई से यह बात सामने आ रही है. खबर है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से दो लोगों(कपल) को अरेस्ट किया है. दोनों के संबंध ISIS से बताये जा रहे हैं. आरोप है कि यह कपल ऐंटी CAA प्रदर्शनों को भी हवा दे रहा था.
Pramod Singh Kushwaha, Delhi Deputy Commissioner of Police (DCP): A couple, Jahanjeb Sami and Hina Bashir Beg linked to Khorasan Module of ISIS apprehended from Jamia Nagar, Ohkla. Couple was instigating anti-CAA protests. https://t.co/eAh5WTY085 pic.twitter.com/NcZUd0LlqJ
— ANI (@ANI) March 8, 2020
इसे भी पढ़ें : #Delhi_Violence : AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिया धार्मिक रंग, कहा, ताहिर हुसैन झेल रहा मुस्लिम होने की सजा
जहानजेब सामी और हिना बशीर बेग नाम के कपल को पकड़ा गया
दिल्ली पुलिस की तरफ से डेप्युटी कमिशनर ऑफ पुलिस ( DCP) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि ओखला के जामिया नगर से एक कपल को पकड़ा गया है. इनका नाम जहानजेब सामी और हिना बशीर बेग हैं. दोनों के कुछ लिंक आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल से बताये जा रहे हैं. कपल CAA के खिलाफ प्रदर्शनों को भी भड़काने का काम कर रहा था.
जान लें कि राजधानी दिल्ली में कई जगह CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं. जामिया का शाहीन बाग इलाका भी इसमें से एक है. शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों ने नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाली एक मुख्य सड़क बंद कर दी है.
इसे भी पढ़ें : #International_Women’s_Day पर पीएम मोदी के सम्मान को लेने से आठ वर्षीय लिसिप्रिया कंगुजम का इनकार




