World

#UK_Health_Minister नादिन डोरिस कोरोना वायरस से संक्रमित…   

London : खबर है कि ब्रिटेन की हेल्थ मिनिस्टर व कन्सर्वेटिव पार्टी की सांसद नादिन डोरिस कोरोनावायरस से संक्रमित हो गयी हैं. इसकी पुष्टि हो चुकी हैं. उन्होंने खुद यह जानकारी दी है. बीबीसी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि डोरिस, कोविड-19 से संक्रमित होने वालीं देश की पहली सांसद हैं. कहा कि जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई,उन्होंने सभी तरह की सावधानियां बरतनी शुरू कर दीं.

उन्हें उनके ही आवास में एकांतवास में रखा गया है.

जानकारी के अनुसार उन्हें उनके ही आवास में एकांतवास में रखा गया है. यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब कोविड-19 से संक्रमण से देश में छह लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक कोविड-19 के 382 मामले सामने आये हैं. इस क्रम में डॉक्टरों ने चेताया है कि कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या बढ़ने की स्थिति में नियमित सर्जरी को रोकना पड़ सकता है.

ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन ने कहा है कि डॉक्टरों को सबसे बीमार मरीजों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है इसलिए शायद रूटिन मॉनिटरिंग लॉन्ग-टर्म हेल्थ कंडीशन को रोकना पड़ सकता है.सांसद डोरिस ने एक बयान में कहा कि पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने उन लोगों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है, जिनके साथ उनका संपर्क रहा. जान लें कि विभाग की सलाह पर विभाग और उनका संसदीय कार्यालय बंद कर दिया गया है. 

इसे भी पढ़ें : #International_Market में तेल  के दाम गिरे, राहुल का पीएम मोदी पर तंज, आप सरकार गिराने में व्यस्त, पेट्रोल 60 रुपये करेंगे?    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button