JharkhandRanchi

बाबूलाल का सीएम हेमंत पर तंज, कहा- शराब घोटाले की चिंता में बीमार पड़े मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो

Ranchi: शिक्षा और मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो जरूरी इलाज के लिए 14 मार्च को चेन्नई निकल गये. इधर, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने मंत्री की बीमारी का कारण चिंता को बताया है. सोशल मीडिया पर इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन को दोषी ठहराते तंज कसा है. साथ ही सरकार से सात सवाल भी पूछे हैं. जगरनाथ महतो के बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की है. बाबूलाल के मुताबिक दिल्ली की तरह झारखंड में भी शराब घोटाला सामने आना तय है. सीएम हेमंत सोरेन अपने बचाव के लिए लाख प्रयास कर लें. पर दिल्ली की तरह शराब घोटाले में सीएम और उनकी लूट मंडली का जेल जाना तय है. सरकार के शराब घोटाले से आने वाले संकट कीं चिंता से परेशान मंत्री जगरनाथ महतो बीमार हो गये हैं. सरकार ज्यादा ना सोचे. कारवाई कर अपनी गर्दन बचाए. वर्ना माल तो रांची से दिल्ली तक सबने मिल बाँट कर खाया. पर सजा सीएम को ही मिलेगी.

दें इन सवालों के जवाब

बाबूलाल ने सोशल मीडिया के जरिये सात सवाल दागे हैं. वे पूछ रहे हैं कि क्या सरकार को पता है कि दिल्ली वाले मंत्री मनीष सिसोदियाजी की गिरफ़्तारी के बाद से मंत्री जगरनाथ महतो जी बेहद तनाव में हैं? झारखंड में छत्तीसगढ़ी दारू सिंडिकेट के कारनामे की ताज़ा जानकारी जानने के लिये उनके बुलावे पर भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं जा रहे थे? नतीजतन चिंता से परेशान मंत्री जी ने बैंक गारंटी बग़ैर शराब बेचने का काम कर रहे कंपनियों पर तुरत कारवाई करने के लिये लिख भेजा ताकि वो आगे आपके (मुख्यमंत्री) किये की परेशानी में न खुद न पड़ जायें? छत्तीसगढ़ी शराब घोटाला की आप खुद अपनी कारिस्तानी एवं नाजायज लाभ के लिये अस्वस्थ चल रहे बेचारे जगरनाथ महतो जी को तनाव में रखने का काम क्यों कर रहे हैं? गुजरे दस महीनों में शराब के खेल में जो लूट, मनमानी, अराजकता एवं राजस्व की क्षति हुई, इसके लिये ज़िम्मेदार कौन है?  क्या आपने इस मामले में दोषियों को चिन्हित कर क़ानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है? आखिरी सवाल पूछते कहा है कि क्या सरकार मनरेगा, पत्थर-बालू, ज़मीन लूट लेकर नित नये उजागर हो रहे घोटाले की तरह शराब घोटाले का भांडा फूटने का भी इंतज़ार कर रही है?

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो गौरव बल्लभ ने कहा- पीएम बतायें कि मॉरिशस की कंपनी को देश में डिफेंस का ठेका कैसे मिल रहा

Related Articles

Back to top button