
Giridih : मोंगिया स्कूल में मंगलवार को मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और महिला एसआई नीलम कुमारी पहुंचीं और स्कूल के बच्चो का मार्गदर्शन किया. इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर सन्नी शर्मा और स्कूल की प्रिंसिपल पुनीत कौर के साथ कई शिक्षक भी शामिल हुए. मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो एक पुलिस अधिकारी के बजाय अभिभावक की भूमिका में दिखे और बड़े आत्मभाव से पढ़ाई लगन के साथ करने का सुझाव दिया. कहा कि पढ़ाई जरूरी है तो स्पोर्ट्स भी उतना ही जरूरी है. थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा गिरिडीह में मोंगिया जैसे स्कूल भी हैं जो सारे छात्रों को एक खास माहौल दे रहे हैं जिससे छात्रों का विकास हर स्तर पर हो सके. उन्होंने कहा कि उनकी लाइफ अभी जीवन के तनाव से दूर रह कर खुद को बनाने की है. ऐसे में हर छात्र को यह समझते हुए भरपूर फायदा उठाना चाहिए. इधर कार्यक्रम में मोंगिया स्कूल के सभी छात्रों ने हिस्सा लिया.




