West Bengal

आसनसोल : #MobLynching के शिकार युवक की हुई पहचान, शव के साथ सड़क जाम

Asansol : सालानपुर थाना अंतर्गत बनजेमारी कोलियरी पुराना कांटा घर के पास बच्चा चोर के संदेह में भीड़ की हिंसा में बुधवार को मारे गये युवक की पहचान रेलपार गुलजार मोहल्ला पावर हाउस निवासी मोहम्मद असलम खान के रूप में हुई.

गुरुवार शाम उसके शव के मोहल्ला में पहुंचते ही परिजनों में हाहाकार मच गया. परिजनों एवं मोहल्ले के निवासियों ने मुआवजे के मांग पर डॉ बीसी रॉय रोड स्थित कर्मतीर्थ भवन इजतमा मैदान के निकट सड़क जाम किया.

इसे भी पढ़ें : #Newtrafficrules: कानून का उल्लंघन करते पकड़े गये कई वकील, वसूला गया जुर्माना

छह बहनें हैं, अकेला कमाऊ सदस्य था

पार्षद नूर रफत परवीन ने कहा कि युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. उसकी छह बहनें हैँ. असलम घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. उसकी मौत से उसकी मां और छह भवनों का भविष्य अंधकारमय हो गया है.

उन्होंने कहा कि अब उसके परिवार के जीविकोपार्जन का जिम्मा कौन लेगा?  उन्होंने सरकार से असलम के परिजनों के सहयोग के लिए उचित मुआवजे की मांग की. उन्होंने राज्य के श्रम व विधि मंत्री मलय घटक से मुलाकात कर सहयोग की मांग रखने की बात कही.

स्थानीय लोगों ने कहा कि असलम कूड़ा चुनने का काम करता था. आसनसोल के विभिन्न इलाको से कूड़ा कचड़ा चुन कर रेलपार के कांटों में बेच कर घर चलाता था.

इसे भी पढ़ें : गढ़वा: स्कूल की खिड़की पर वज्रपात, 20 छात्राएं झुलसीं

Related Articles

Back to top button