West Bengal

आसनसोल : #MobLynching मामले के 13 आरोपी गिरफ्तार, तीन रिमांड पर

Asansol : मॉब लिंचिंग की घटना में सालानपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक मिथुन चटर्जी ने 17 आरोपियों को नामजद एवं अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की.शिकायत का आधार पर कांड संख्या 131/19 में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 152, 186, 153, 332 के तहत मामला दर्ज किया गया.

नामजद 17 में से तीन आरोपी सहित कुल 13 आरोपियों शंकर साव, मोहम्मद सलीम, सुखमय दास, सुखमय बाऊरी, चिंटू बाऊरी, प्रदीप बाऊरी, तापस बाऊरी, जयप्रकाश शर्मा, प्रकाश बाऊरी, राजेश मुर्मू, आनंद भुइयां, कुर्बान शेख, शक्ति भुईया, पुलिस ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर गुरुवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया.

इसे भी पढ़ें : #Dhulluतेरे कारण : बाघमारा विधायक के खिलाफ आजसू ने दिया धरना, कहा- ढुल्लू के इशारे पर सरकारी रास्ते को किया जा रहा था बंद

10 दिन का रिमांड मंजूर

जांच अधिकारी सोभन साहा ने कांड में लिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का हवाला देकर सुखमय दास, कुर्बान शेख और शक्ति भुइयां की 14 दिन की रिमांड की अपील की. अदालत ने 10 दिन का रिमांड मंजूर किया.

नामजद आरोपियों में गिरी बिहारी, चुन्नू, बाबू, मोहम्मद समसुद्दीन, सुकु, फिरोवा अंसारी, विजय ठाकुर, छोटू मिस्त्री, हीरा देंदुवा, सुमाज, जेके, सौरव ठाकुर, निलोवा भुइयां, अमरीका राम चौधरी का नाम शामिल है. पुलिस इनके साथ अन्य आरोपियों की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें : रांची : जानिये उन योजनाओं के बारे में, जिनका #PMModi ने उद्घाटन और शिलान्यास किया

रातभर चली पुलिस की छापेमारी

मॉब लिंचिंग की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बनजेमारी और संलग्न इलाकों में पुलिस ने रात भर छापामारी अभियान चलाया.

कांड के वीडियो फुटेज में शामिल आरोपियों के फोटो लेकर तलाश किया गया. जो भी जहां मिला उसे पुलिस ने उठा लिया. उनको गाड़ी में लेकर ही अन्य आरोपियों की तलाश की गयी. तलाशी के दौरान पुलिस काफी कठोर रवैया अपनाया.

बाकी आरोपी फरार

पकड़े गये आरोपी जिसे जिसे चिन्हित कर रहे थे पुलिस उसे उठा ले रही थी. नामजद 17 में से सिर्फ तीन आरोपी ही पकड़े गये. बाकी पहले ही फरार हो चुके थे. पुलिस आयुक्त सिंह ने कहा कि कांड से जुड़े सभी आरोपी जबतक नहीं पकड़े जाते हैं छापामारी चलती रहेगी.

पुलिस के इस अभियान से बनजेमारी और आसपास के इलाके से सभी युवक घर छोड़कर फरार हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें : #PrimeMinisterModi ने किया योजनाओं का शुभारंभ, कहा, 100 दिनों में ट्रेलर दिखाया है, पूरी फिल्म अभी बाकी है

Related Articles

Back to top button