ChatraCrime News

हरेंद्र गंझू दस्ते के दो उग्रवादी करमाली माइंस में पोस्टर चिपकाते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ranchi: चतरा पुलिस ने पोस्टर चिपकाते दो उग्रवादी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में टीपीसी के एरिया कमांडर हरेंद्र गंझू दस्ते का वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के पिंटू भारती ओर सदर थाना क्षेत्र के तेजू कुमार भोक्ता का नाम शामिल है. करमाली माइंस में हस्तलिखित पोस्टर एरिया कमांडर हरेंद्र गंझू के इशारे पर पोस्टरबाजी करने पहुंचे थे. चतरा एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में जोरी वशिष्ठनगर थाना की संयुक्त टीम ने दोनो उग्रवादी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार उग्रवादी के पास से सात हस्तलिखित टीपीसी संगठन का पोस्टर ओर दो मोबाइल बरामद किया है. पूर्व में भी एरिया कमांडर के इशारे पर वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र में हाईवा गाड़ी में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था.

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग की सख्ती के बाद नींद से जागा पुलिस मुख्यालय, जानिए क्या है पूरा मामला…

Related Articles

Back to top button