JharkhandRanchi

हिंदपीढ़ी में उपद्रवियों पर कार्रवाई ना करके सरकार तोड़ रही है पुलिस का मनोबल : भाजपा

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हिंदपीढ़ी में सुरक्षा बलों पर हुए पथराव की निंदा की है. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि राज्य सरकार ने हिंदीपीढ़ी में असामाजिक तत्वों के सामने घुटने टेक दिये हैं. अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान तमाम विषम परिस्थिति में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. उनपर हमला करने वालों पर राज्य सरकार कार्रवाई नहीं करके तुष्टीकरण की पराकाष्ठा का परिचय दे रही है.

प्रतुल ने कहा कि अर्धसैनिक बलों और पुलिसवालों को हिंदपीढ़ी में सिर्फ एक घंटे की छूट दी जाये, तो कानूनी तरीके से वहां लॉकडाउन का अनुपालन कराना संभव हो सकता है लेकिन इस सरकार की इच्छाशक्ति समाप्त हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें –महाराष्ट्र सरकार ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, 30 हजार के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा  

इससे टूटेगा पुलिस का मनोबल – प्रतुल

इससे आगे प्रतुल ने कहा कि हिंदपीढ़ी में हुए हंगामे के बाद उस क्षेत्र के एक तथाकथित नेता ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया. और लगभग 200 लोगों से साथ मीटिंग करके कहा कि प्रशासन ने माफी मांग ली है. प्रतुल ने कहा की अगर राज्य सरकार ने दबाव देकर प्रशासन से ऐसा कराया है, तो यह सचमुच शर्मनाक घटना है. इससे पुलिस का मनोबल टूटेगा.

प्रतुल ने कहा यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिन लोगों पर एफआईआर है, वह जिला प्रशासन के लोगों के साथ बैठकर शांति और अमन की बात कर रहे हैं. कहा कि अगर राज्य सरकार इसी तरीके से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने देगी, तो भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी.

राज्य सरकार अविलंब कानून का राज स्थापित करें. अर्धसैनिक बलों और पुलिस पर हमला करने वाले अभी भी खुले घूम रहे हैं. भाजपा इस दोहरी नीति का कड़ा विरोध करती है.

इसे भी पढ़ें –ऑनलाइन शिक्षा पर केंद्र का जोर:  PM ई विद्या वाहिनी प्रोग्राम शुरू होगी, 12 चैनल से होगी पढ़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button