
Jamshedpur : आदित्यपुर-दो स्थित एमआइजी-218 में एंटी करप्शन की पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजाता सिंह ने की. इस दौरान संस्था के संगठन के विस्तार का निर्णय लिया गया. तय हुआ कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाय. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग एंटी करप्शन के कार्यकलापों का लाभ उठा सके. बैठक में मुख्य रूप से स्टेट जनरल सेक्रेट्री शशि आचार्या, आदित्यपुर जिला अध्यक्ष सुजाता सिंह, संगीता सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रजिया बेगम,रीना सिंह, विद्या सिंह आदित्यपुर थाना अध्यक्ष की इंचार्ज जेबा आरिफ मौजूद थी.
ये भी पढ़ें- Coronavaccination Chaibasa: आपको सफलतापूर्वक टीका लगाया गया है… कोरोना का टीका लगा नहीं, आ गया टीकाकरण का मैसेज




