
Ranchi: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री समेत मंत्री परिषद् के सभी मंत्री और विधायक ने नए विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया. झारखंड विधानसभा के स्पीकर दिनेश उरांव के अध्यक्षता में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के ओर से वन महोत्सव का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि 2188 वनरक्षियों की नियुक्ति हुई है, आनेवाले दिनों में और 2 हजार वन रक्षियों की नियुक्ति की जाएगी. साथ ही कहा कि वन की रक्षा के लिए हम सब मिलकर काम करें. साथ ही अच्छादित वन का प्रतिशत 29 से बढ़ाकर 33 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त करना है.

इसे भी पढ़ेंःसाईनाथ, राय और इक्फाई यूनिवर्सिटी के कुलपति की योग्यता यूजीसी गाइडलाईन के अनुरूप नहीं
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे

वन महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान खेतों में अपने मेढ़ की जगह फलदार वृक्ष लगायें या फिर बांस लगाएं. फलदार वृक्ष लगाने के कई फायदे हैं. साथ ही मीठे फल भी प्राप्त हो पाएंगे और पर्यावरण भी संतुलित रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा आनेवाले 2022 में हम किसानों की आय को दोगुना कर देंगे.
इसे भी पढ़ेंःघोषणा कर भूल गयी सरकारः 16 जुलाई 2016: सीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों को मोटिवेट करने की कही थी बात
बांस की करें खेती
मुख्यमंत्री ने राज्य के हर एक लोगों से कम से कम दस पेड़ लगाने की अपील की. साथ ही बांस की खेती को विशेष रुप से ध्यान देकर करने की बात कही. बांस के पेड़ से कई तरह की उपयोगी वस्तुएं और संसाधन का निर्माण किया जा सकता है. बांस के पेड़ रोजगार के कई अवसर पैदा करते हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




