
New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूरसंचार कारोबार जियो ने एक और बड़ी डील की है. जियो में फेसबुक के 43,574 करोड़ रुपये निवेश करने के कुछ दिन बाद ही सिल्वर लेक ने भी कंपनी में 5,655.75 करोड़ रुपये निवेश करने पर सोमवार को सहमति जतायी.
दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी निवेशकों में से एक सिल्वर लेक जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी. इस सौदे के लिए सिल्वर लेक प्रति शेयर फेसबुक के मुकाबले 12.5 प्रतिशत प्रीमियम देगी. कंपनी बाद में जियो में और भी रणनीतिक और वित्तीय निवेश कर सकती है.
इसे भी पढ़ेंःप्रवासी मजदूरों से किराया वसूले जाने पर रेलवे बोला- राज्यों से लिया जा रहा 15% भाड़ा, कांग्रेस ने कहा- वापस लें आदेश
सिल्वर लेक के साथ 5,656 करोड़ रुपए की डील
रिलायंस ने एक बयान में कहा, ‘‘सिल्वर लेक जियो प्लेटफॉर्म्स में 5,655.75 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसके लिए जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर मूल्य (इक्विटी वैल्यू) 4.90 लाख करोड़ रुपये जबकि उद्यम मूल्य (एंटरप्राइज वैल्यू) 5.15 लाख करोड़ रुपये आंका गया है.’’
Silver Lake to invest Rs 5,655.75 crore in Jio Platforms
Read @ANI Story | https://t.co/uLaplNG49w pic.twitter.com/zcv6pF4uzZ
— ANI Digital (@ani_digital) May 4, 2020
कंपनी ने कहा कि इस सौदे के लिए उसका शेयर मूल्यांकन फेसबुक के साथ 22 अप्रैल 2020 को हुए समझौते के मुकाबले 12.5 प्रतिशत प्रीमियम पर किया गया है.
किसी कंपनी की इक्विटी वैल्यू उसकी मौजूदा और भविष्य की क्षमताओं को दिखाती है जबकि एंटरप्राइज वैल्यू कंपनी की वास्तविक बैलेंस शीट की तरह ही होती है. बयान के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स एक अगली पीढ़ी की डिजिटल प्रौद्योगिकी कंपनी है. इसमें कंपनी की जियो एप, डिजिटल पारिस्थितिक और दूरसंचार एवं तेज गति की इंटरनेट सेवा शामिल है.
इसे भी पढ़ेंःक्या सत्ता का अमानवीय व निरंकुश चेहरा बेनकाब होने लगा है!
टेक्नोलॉजी में निवेश करने के मामले में सिल्वर लेक ग्लोबल लीडर
सिल्वर लेक के पास करीब 43 अरब डॉलर की असेट है और इसके पास दुनिया के करीब करीब 100 निवेश और ऑपरेटिंग प्रोफेशनल की टीम है. अमेरिका की सिल्वर लेक फर्म ने कई वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों जैसे कि एयरबीएनबी, अलीबाबा, आंट फाइनेंशियल, अल्फाबेट की वेरिली और वायमो, डेल टेक्नोलॉजीस, ट्विटर इत्यादि में भी निवेश किया है.
इस बारे में रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि देश के डिजिटल स्वरूप को बदलने और उसकी वृद्धि में शामिल होने पर वह सिल्वर लेक का स्वागत करते हैं. यह सभी भारतीयों के लिए लाभकारी होगा.
वहीं सिल्वर लेक के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी इगोन डरबन ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स दुनिया की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक है जिसका संचालन मजबूत और उद्यमी प्रबंधकीय टीम करती है.
इस सौदे के लिए रेगुलेटरी मंजूरियां ली जानी बाकी हैं. मॉर्गन स्टैनली इस सौदे में फाइनेंशियल एडवाइजर और एजीबी एंड पार्टनर्स और डेविस पोक एंड वाडवैल लिगल एडवाइजर की भूमिका में रहे.
फेसबुक से 3,574 करोड़ रुपये की हुई थी डील
इससे पहले जियो ने 22 अप्रैल को फेसबुक के साथ डील की थी. जिसमें फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 4.62 लाख करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य के आधार पर 5.7 अरब डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की थी. फेसबुक ने कंपनी में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी.
इसे भी पढ़ेंः#Rajasthan: कोरोना वायरस से चार और मौतें, 123 नये रोगी मिलने से संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार




