
Ranchi : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित अखिल भारतीय समन्वित औषधीय एवं सुगंधीय पादप तथा पान लता अनुसंधान परियोजना के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय केन्द्र को देश का सर्वोत्तम केंद्र घोषित किया गया है.
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या में संपन्न इस परियोजना की 31वीं वार्षिक समूह बैठक में उक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने परियोजना के बीएयू केन्द्र के प्रधान अन्वेषक डॉ कौशल कुमार को इस आशय का प्रमाण पत्र प्रदान किया. वर्तमान में देश के 26 कृषि विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान केन्द्रों में औषधीय एवं सुगंधीय पादप संबंधी यह समन्वित अनुसंधान परियोजना चल रही है, जिसमें कामकाज और प्रदर्शन के आधार पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय केंद्र को सर्वोत्तम केंद्र घोषित किया गया. इस राष्ट्रीय परियोजना का मुख्यालय आणंद, गुजरात है.
इसे भी पढ़ें – भानु प्रताप को इडी की टीम ने बरियातू वाली जमीन पर ले जाकर की पूछताछ



