
Kolkata : कोलकाता की संस्था नीलांबर द्वारा सप्ताह भर चलाये गये लिटरेरिया का वार्षिक उत्सव आज समाप्त हो गया. समापन सत्र की शुरुआत हावड़ा नवज्योति टीम के समूह नृत्य से हुई. तत्पश्चात सुप्रसिद्ध नृत्यांगना रश्मि बंदोपाध्याय द्वारा विद्यापति और जयदेव के गीतों पर आधारित भरतनाट्यम की प्रस्तुति की गयी.
इसे भी पढ़ेंः रांची का मशहूर कुमार गर्ल्स हॉस्टल हुआ सील, जानें क्या है वजह
इसके बाद प्रभाकर पांडेय और समूह द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति की गयी. सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात संस्था द्वारा इस वर्ष के लिए घोषित रवि दवे सम्मान सुपरिचित नाट्य निर्देशक गौतम चटर्जी को एवं निनाद सम्मान झारखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख को सुप्रतिष्ठित कलाकार प्रबुद्ध बनर्जी के हाथों दिया गया.
सत्र के अंत में प्रयोगशाला, पटना की टीम द्वारा रेणु की कहानी पर आधारित नाटक रसप्रिया की प्रस्तुति की गयी. इसके निर्देशक थे राजीव रंजन. इस सत्र का संचालन नीलांबर की संस्कृति सचिव ममता पांडेय ने किया. कार्यक्रम को फेसबुक के माध्यम से दर्शकों ने देखा एवं सराहा.
इसे भी पढ़ेंः DGP ने दी चेतावनी- PLFI के बचे-खुचे उग्रवादी हथियार डाल दें, वरना जिदन जैसा ही होगा हश्र




