
Ranchi: एएनएम और जीएनएम अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नियमावली बनने के बाद भी नियुक्ति का विज्ञापन नहीं निकाला जा रहा है. जबकि इन अनुबंध कर्मचारियों के लिए नियुक्ति नियमावली दिसंबर 2018 में ही बन गयी थी. नियुक्ति नियमावली बनने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति विज्ञापन नहीं निकाले जाने के विरोध में झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की ओर से राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. वहीं राजभवन के समक्ष अनुबंध कर्मचारियों की ओर से धरना प्रदर्शन भी जारी है. संघ की अध्यक्ष मीरा कुमारी ने कहा कि नियुक्ति नियमावली पिछले साल ही कैबिनेट से पारित हो चुकी है. इसके बाद भी सरकार स्थायी नियुक्ति नहीं निकाल रही. संघ की ओर से इस संबध में कई बार विभाग को जानकारी दी गयी है. लेकिन इसके बाद भी अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा. ऐसे में निर्णय लिया गया है कि अनुबंध कर्मी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखेंगी.
इसे भी पढ़ें – बढ़ेंगी हेमंत सोरेन की मुश्किलेंः सोहराय भवन मामले में सरकार ने दिया कार्रवाई का आदेश
अस्पतालों के आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी हो रहे शामिल
इस दौरान जानकारी मिली कि सोमवार तक कुछ ही जिलों में हड़ताल और प्रदर्शन हो रहे थे. लेकिन धीरे-धीरे अन्य जिलों के भी आउसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं. जिसमें गोड्डा, दुमका, धनबाद, कोडरमा के आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल हैं. अस्पतालों के कुछ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से जानकारी मिली कि इन कर्मचारियों को मानदेय समय पर नहीं मिलता. कर्मियों से काम पूरा लिया जाता है. इसके बदले 70 प्रतिशत वेतन ही आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिलते हैं. जबकि इनकी नियुक्ति एनजीओ के माध्यम से इसलिए की गयी थी ताकि अगर सरकार पैसा नहीं दे सके तो एनजीओ इनका मानदेय दें.
इसे भी पढ़ें- सरायकेला मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर हाइकोर्ट में दाखिल हुआ पीआइएल, सीबीआइ जांच की मांग
बीमारी पड़ी एएनएम को अस्पताल में भर्ती कराया गया
प्रदशर्न के दौरान रीता मुखर्जी नाम की एएनएम की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. रीता मुखर्जी धनबाद की थी. रात से ही रीता की तबीयत खराब थी. जिसके बाद एकाएक सुबह हालत और बिगड़ गयी. हड़ताल पर बैठीं अनुबंध कर्मचारियों ने सदर अस्पताल से एंबुलेंस बुलाया. और उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज हुआ. राज्य में लगभग 4660 एएनएम और जीएनएम अनुबंध कर्मी आंदोलनरत हैं.
इसे भी पढ़ें- देखें वीडियोः पानी मांगने गये लोगों को पार्षद ने दुत्कारा, कहा- आप वोटर नहीं, अपने मकान मालिक से मांगें पानी



