JharkhandRanchi

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया हंगामा

Ranchi : नामकुम स्थित जेवियर इंस़्टिटयूट ऑफ पॉलिटेक्निक (एक्सआईपीटी) में गुरुवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि परीक्षा तिथि नजदीक आने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा फाइनल ईयर के छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं दिये जा रहे हैं. एडमिट कार्ड देने के एवज में कॉलेज प्रबंधन छात्रों से अवैध वसूली कर रहा है. इसका विरोध करने पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्रों को डराने–धमकाने के लिए बाहर से लड़कों को बुलाया जाता है. उधर कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि वैसे छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं प्रदान किये जा रहे है, जिन छात्रों की उपस्थिति कम है. कहा कि छात्र इस मामले को राजनीतिक रंग देकर एडमिट कार्ड लेने की कोशिश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड से किनारा कर रहे IAS अधिकारी, 11 चले गये 4 जाने की तैयारी में

क्या है मामला

एक्सआईपीटी में फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा जल्द ही आरंभ होने वाली है. परीक्षा की तिथि कॉलेज द्वारा  जारी कर दी गयी है, लेकिन कुछ छात्रों को कॉलेज की ओर यह कहकर एडमिट कार्ड देने से मना कर दिया गया कि उनका प्रदर्शन पिछले सत्र में बेहतर नहीं रहा है. सूत्रों के अनुसार एडमिट कार्ड निर्गत करने के लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से अवैध वसूली भी की जा रही थी, इसका छात्रों ने जमकर विरोध किया. छात्रों का विरोध देख कर कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों को एडमिट कार्ड देने की बात कही है.

इसे भी पढ़ेंःIAS, IPS और टेक्नोक्रेटस छोड़ गये झारखंड, साथ ले गये विभाग का सोफासेट, लैपटॉप, मोबाइल,सिमकार्ड और आईपैड  

Related Articles

Back to top button