JharkhandRanchi

 टाटीसिलवे में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या

Ranchi : झारखंड की राजधानी में आत्महत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले पांच दिनों के अंदर राजधानी रांची में आत्महत्या की दो घटना सामने आयी है. चिंता की बात यह है कि अपनी जान लेने वाले सब युवा ही हैं. जहां रविवार को भी बीआईटी मेसरा शक्तिधर त्रिपाठी नाम छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगा कर दे दी. वहीं रांची टाटीसिलवे थाना इलाके में रहने वाले सत्येंद्र राम नामक युवक ने गुरुवार की सुबह के चार बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

 इसे भी पढ़ें-UPA शासनकाल में PM के PS रहे सीनियर IAS का भी झारखंड से मोह भंग

क्या है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के टाटीसिलवे बाजार के समीप रहने वाले 33 वर्षीय सत्येंद्र राम नाम ने गुरुवार की तड़के सुबह चार बजे के आसपास आत्महत्या कर ली. सुबह कमरे से बाहर निकलने में उसे देर होने लगी तो तो परिवार के लोग उसे जगाने कमरे में पहुंचे तो देखा वो फांसी का फंदे में झूल रहा है. आनन फानन में उसे नीचे उतारा गया लेकिन वो मर चुका था. टाटीसिलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

 

 

 

Related Articles

Back to top button