Crime NewsJharkhandRanchi

चेकपोस्ट पर रोकने से नाराज लोगों ने ASI पर किया जानलेवा हमला, 8 गिरफ्तार

Ranchi: जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के बोरोंदा चेकपोस्ट पर तैनात एएसआइ दोलगोविंद महतो ने कुछ लोगों को चेकिंग के लिए रोका गया था. इस बात से नाराज लोगों ने एएसआइ पर हमला किया था. इस हमले में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए आरोपियों में शर्मा मछुआ, महीराम मछुआ, दुर्गा प्रसाद महतो, हेमचंद नागसेन, रूपचंद कोयरी, शंकर स्वासी, सुकुमार कोयरी और चेतन दास शामिल हैं. इन सभी आरोपियों के द्वारा एएसआइ पर षड्यंत्र के तहत हमला किया गया था.

एएसआइ के द्वारा रोकने से नाराज थे सभी

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो सभी ने पुलिस को बताया कि बीते 17 अप्रैल को एएसआइ के द्वारा बोरोंदा चेकपोस्ट पर इन लोगों को रोका गया था. इनसे पूछताछ की गयी थी.

साथ ही एक साथ इतने लोगों को घूमने से मना किया गया था. जो इन्हें बुरा लगा. जिसके बाद इन्होंने मिलकर एएसआइ पर जानलेवा हमला करने का प्लान बनाया और फिर मौका देखते ही उसपर हमला कर दिया.

क्या है मामला

सोनाहातू थाना क्षेत्र के बोरोंदा चेकपोस्ट पर तैनात एएसआइ दोलगोविंद महतो अपने ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान तीन मोटरसाइकिल पर सवार आठ अपराधियों ने एएसआइ दोलगोविंद महतो के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया.

हमले में एएसआइ बुरी तरह से घायल हो गये. अन्य पुलिसकर्मी को आते देख सभी अपराधी मौके से फरार हो गये. भागने के क्रम में एक अपराधी का मोबाइल गिर गया. जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button