NEWS

रांची: कोरोना के डर से लेक व्यू अस्पताल के तीसरे तल्ले से कूदा युवक, रिम्स के कोविड-19 वार्ड में तोड़ा दम

Ranchi :वैश्विक महामारी कोरोना के मामले लगातार झारखंड में बढ़ रहे हैं. सरकार की ओर से हर एहतियाती कदम भी उठाये जा रहे हैं. कोई भी नया मामला आते ही इलाके को सील करके लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है.

रांची के लेक व्यू अस्पताल को भी प्रशासन ने सील किया है और वहां के सभी लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है. इस बीच इस अस्पताल के तीसरे तल्ले से मंगल कश्यप नाम का एक युवक कूद गया है. मंगल को रिम्स के कोविड-19 वार्ड में इलाजरत था, जहां उसकी मौत हो गयी. दरअसल अस्पताल के तीसरे तल्ले के बाद वो गंभीर रूप से घायल था.

मंगल लेक व्यू अस्पताल का ही स्टाफ था. और अस्पताल को  क्वारेंटाइन किये जाने के बाद से वह डर गया था. साथ ही उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी, ऐसा बताया जा रहा है.

युवक के बारे में बताया जा रहा है कि ये अस्पतालकर्मी प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी के पिता जो कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे और उनकी मौत हो गयी थी, उन्हें एयरपोर्ट तक यही युवक ले गया था. दरअसल रिटायर्ड डीडीसी को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी थी. जिससे ये युवक डर गया था कि उसे भी कोरोना हो गया है और उसने लेक व्यू अस्पताल के तीसरे तल्ले से छलांग लगा दी थी.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand में कोरोना से तीसरी मौतः रांची में 54 साल की महिला ने तोड़ा दम, पति की संक्रमण से पहले ही गयी थी जान

अस्पताल को प्रशासन ने कर दिया था सील

यहां बता दें कि रांची के लेक व्यू अस्पताल को प्रशासन ने 18 अप्रैल की रात में ही सील कर दिया था. क्योंकि इसी अस्पताल में बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब स्थित एक अपार्टमेंट में रहनेवाले एक प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी के पिता कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. IPS के पिता रिटायर्ड डीडीसी थे.

दरअसल 31 मार्च को वह घर के बाथरूम में गिर गये थे. उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था. तब दो लड़के उन्हें रांची के लेक व्यू अस्पताल ले गये थे. वहां आइसीयू में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन हालत बिगड़ने पर 16 अप्रैल को उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था. जहां वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. हालांकि उनकी मौत हो गयी थी.

आशंका व्यक्त की जा रही थी कि जो दो लड़के उन्हें उठा कर अस्पताल ले गये थे, वह कोरोना संक्रमित थे या हॉस्पिटल का कोई नर्स, डॉक्टर या उनके नजदीक आनेवाला कोई मरीज कोरोना पॉजिटिव होगा. जिससे उनमें संक्रमण फैला.

कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद रांची जिला प्रशासन की टीम के द्वारा लेक व्यू हॉस्पिटल और जोड़ा तालाब स्थित एक अपार्टमेंट को सील कर दिया था. इसकी पुष्टि रांची जिला प्रशासन ने की थी.

इसे भी पढ़ें – ||Opinion|| #Lockdown 2.0: 5 राज्य, 4 मामलेः क्या भाजपा शासित राज्यों को लॉकडाउन के नियम तोड़ने की छूट है!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button