
New Delhi : कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार रहे हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों ने कांग्रेस नेता को अहंकारी बताया है. जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब शिवकुमार वयोवृद्ध राजनेता और पूर्व मंत्री जी मेडेगौड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मांड्या में थे.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : आतंकियों से संबंध रखने की वजह से 11 सरकारी कर्मचारियों को किया बर्खास्त
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने का लगाया आरोप
वीडियो में पार्टी कार्यकर्ता को शिवकुमार के पास चलते हुए देखा जा सकता है. इसी दौरान उसका हाथ शिवकुमार को लगा जाता है. इससे कांग्रेस नेता नाराज हो गए और उन्होंने शख्स को थप्पड़ मार दिया.
जब उन्हें पता चला कि मीडिया भी वहां है तो उन्होंने वीडियो को डिलीट करने का आग्रह किया. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर उन्हें गुस्सा आया.
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर किसानों को तोहफा, 6 करोड़ 40 लाख रुपये की परिसंपतियों का वितरण
पहले भी सेल्फी लेने वाले व्यक्ति को जड़ा था थप्पड़
यह पहली बार नहीं है जब शिवकुमार ने दूसरों के साथ दुर्व्यवहार किया है. 2018 में, बेल्लारी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के हाथ पर थप्पड़ मारा, जो उनके साथ एक सेल्फी लेना चाहता था.
इसी तरह की एक घटना 2017 में बेलगाम में हुई थी जब शिवकुमार ने सेल्फी लेने के लिए उस व्यक्ति के हाथ पर प्रहार किया था. घटना पत्रकारों के सामने हुई. कांग्रेस नेता ने तब कहा कि सेल्फी के लिए अनावश्यक था और उनकी प्रतिक्रिया को सामान्य बताया.
इसे भी पढ़ें :देवघर एयरपोर्ट शुरू कराने में रोड़ा अटका रहे ब्यूरोक्रेट्स: बाबूलाल




