GiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह में एडमिट कार्ड नहीं मिलने से आक्रोशित छात्राओं और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मौके पर पहुंचे SDM और DSE

Giridih: गिरिडीह के पुरनानगर की 70 से अधिक छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिलने को लेकर अपने परिजनों ने सोमवार को गिरिडीह धनबाद रोड जाम कर दिया और जैक बोर्ड के साथ जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी किया. छात्राओं को रोड जाम में स्थानीय लोगों का भी पूरा सहयोग मिला और स्थानीय लोग भी छात्राओं के साथ रोड जाम कर बीच रोड में भी बैठ गए। एक घंटे से अधिक देर तक रोड जाम लगा रहा और नारेबाजी होती रही.

इस दौरान सदर एसडीएम विषालदीप खलको और डीएसई अरविंद कुमार समेत पुलिस अधिकारी छात्राओं और स्थानीय लोगों के साथ परिजनों से वार्ता के लिए पहुंचे। छात्राओं ने भी पूरी बात एसडीएम और डीएसई को सुनाया। और कहा की मंगलवार से परीक्षा शुरू होना है। और अब तक उन्हे एडमिट कार्ड नहीं मिला है। ऐसे में तो उन्हे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। जबकि स्कूल प्रबंधन पहले से उन्हें भरोसा दिलाता रहा की एडमिट कार्ड जल्दी मिलेगा। लेकिन अब जब मंगलवार को परीक्षा होना है तो 70 छात्राओं को एमडमिट कार्ड नहीं मिला है.

इधर छात्राओं की परेशानी सुनकर एसडीएम ने भी माना की स्कूल प्रबंधन के साथ उच्च स्तर पर लापरवाही हुआ है। लिहाजा, एसडीएम ने डीसी स्तर पर वार्ता कर समस्या दूर कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद रोड जाम हटाया गया.

Related Articles

Back to top button