JharkhandLead NewsRamgarh

रामगढ़: राहुल गांधी ने कोयला ढोने वाले श्रमिकों की समस्याओं को जाना, उनकी साइकिल भी खींची

Ramgarh: भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड की राजधानी रांची में हैं. शहीद मैदान धुर्वा में उनका कार्यक्रम आयोजित है, जहां वो लोगों को संबोधित करेंगे. राहुल की न्याय यात्रा चार फरवरी को रामगढ़ पहुंची थी, जहां से शाम को वह रांची के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने रास्ते में कोयला ढोने वाले मजदूरों से बात की और उनका कमाई के बारे में जाना. राहुल दो फरवरी को झारखंड के पाकुड़ पहुंचे थे, जहां से धनबाद, बोकारो और रामगढ़ होते हुए राहुल रांची पहुंचे हैं.

राहुल ने मजदूरों से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर भी किया है, जिसमें उन्हें उनसे बात करते हुए और साइकिल चलाते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता ने लिखा, ‘साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र है. बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओं को नहीं समझा जा सकता. इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी, तो भारत निर्माण का पहिया भी थम जाएगा.’

Related Articles

Back to top button