
Pakur : पाकुड़ एसपी हृदिया पी जनार्दनन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते दिन लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र गोंडापहाड़ी पर पति व दोस्त ने मिल कर ही पत्नी सहित नवजात शिशु की चाकू से गला रेत कर हत्या की थी. इस हत्याकांड की अनसुलझी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया.
हालांकि पति से पुलिस ने पूछताछ की तो पति ने बताया कि मृतिका उसकी दूसरी पत्नी थी, बच्चा उसका नहीं था जिसके चलते अवैध संबंध के शक पर उसने ये हत्या की.
इसे भी पढ़ें – नियमित करने के फॉर्मूले से पारा शिक्षकों का एक गुट नाराज, शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर जता रहे विरोध
मामले में पाकुड़ पुलिस ने SIT टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पति गंगाराम तुरी व दोस्त पवन कुमार साहा को धर दबोचा.
अवैध संबंध के शक पर पति गंगाराम तुरी ने अपने दोस्त पवन कुमार साहा के साथ साहिबगंज के तीनपहाड़ से लिट्टीपाड़ा इलाज के बहाने बाइक से आया. जहां गोंडापहाड़ी गांव के एक सुनसान रास्ते में पत्नी व 6 माह की बच्ची की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी तथा मृत शरीर को नाले में फेंक दिया था.
वहीं SIT टीम द्वारा हत्या में प्रयोग किया गया चाकू, खून लगा हुआ कपड़ा, दो मोबाइल एव जूते बरामद किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें – थाइलैंड घुमाने के नाम पर 4 लाख की ठगी के मामले में सौमिक कोलकाता से गिरफ्तार



