JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand: जल्द शहरी निकायों को 62 नवनियुक्त पदाधिकारी की सेवा मिलेगी,14 सप्ताह की ट्रेनिंग शुरू

Ranchi: झारखंड के स्थानीय शहरी निकायों को जल्द ही 62 नवनियुक्त सहायक नगर आयुक्त,विशेष पदाधिकारी व कार्यपालक पदाधिकारी की सेवा मिलेगी. झारखंड नगरपालिका सेवा,संवर्ग के नवनियुक्त एवं परीक्ष्यमान इन अधिकारियों का 14 सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 अगस्त से प्रारंभ हुआ है. श्रीकृष्ण लोक सेवा संस्थान में इन्हें आधारभूत प्रशिक्षण दिया जा रहा है. नगर निकायों के लिए विभिन्न कानून,योजनाओं इत्यादि की जानकारी दी जायेगी. नगर विकास विभाग सभी अधिकारियों को एटीआई में प्रतिनियुक्त किया है. प्रशिक्षण पाने के बाद स्थानीय निकायों में नगरपालिका सेवा संवर्ग से अधिकारियों की पोस्टिंग की जायेगी. अभी तक झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी या पथ निर्माण विभाग से इंजीनियरों की सेवा लेकर इन पदों में पोस्टिंग की जाती थी, अब विभाग के पास खुद के सेवा के अधिकारी होंगे. हालांकि, अभी तक इन अधिकारियों का वेतन विपत्र तैयार नहीं हुआ है,नगर विकास विभाग यह प्रयास कर रहा है जल्द ही इन्हें वेतन दिया जाये.

 

इन अधिकारियों को प्रशिक्षण

दिलीप कुमार,प्रियंका कुमारी,प्रतिभा रानी, अंशु कुमारी, अभिलाषा कुमारी, मनीष कुमार,अकिब जावेद, राहुल यादव,शैलेश कुमार,गौरव कुमार,हर्षवर्धन,स्मिता किरण,प्रसून कौशिक, सुमित कुमार महतो, निकेश कुमार, अजमल हुसैन, दानिश हुसैन, अरविंद प्रसाद अग्रवाल, विनिताकुमारी,अंकित गुप्ता, मुकेश कुमार रंजन, अजीत कुमार, शिखा कुमारी,शनि कुमार इत्यादि.

Related Articles

Back to top button