Jamshedpur

भाजपाइयों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन, पंजाब सरकार बर्खास्त करने की मांग

Jamshedpur : पंजाब दौरे के दौरान पीएम मोदी का काफिला रोके जाने के विरोध में बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब सरकार को  बर्खास्त करने की मांग की गयी. कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जिला महामंत्री अनिल मोदी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिवेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा समेत बड़ी  संख्या में भाजपाई मौजूद थे.

कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भी  नारेबाजी

मानव श्रृंखला बनाने के साथ ही भाजपाइयों ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि पीएम का काफिला रोका जाना एक सोची-समझी साजिश है. इस मामले में सबसे पहले पंजाब सरकार को बर्खास्त करके वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है. पीएम का काफिला रोके जाने के विरोध में पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- पेंशन की मांग को लेकर महिलाओं ने अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button