Jamshedpur

पेंशन की मांग को लेकर महिलाओं ने अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur : विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन देने की मांग को लेकर बुधवार को महिलाओं को मानगो अंचल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन  किया. लाभुकों का आरोप है कि उन्हें पिछले पांच माह से पेंशन की राशि खाते में नहीं मिल रही है. ऐसे में महिलाओं की आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी है. अपनी मांगों के लेकर कई बार शिकायत किये जाने के बाद भी इस दिशा में किसी तरह की पहल नहीं किये जाने पर अंततः वे अंचल कार्लाय पर पहुंचे हुये थे. महिलाओं की अगुवई भाजपा नेता विकास सिंह कर रहे थे. विकास सिंह ने कहा कि आखिर कहां गड़बड़ी इसकी जांच करने के बाद इस दिशा में त्वरित पहल  करने की जरूरत है. कोरोनाकाल में महिलाओं के पास किसी तरह का काम नहीं है. ऐसे में अगर सरकारी सहयोग राशि समय पर नहीं मिलती है तो उनके लिए भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती  है.

इसे भी पढ़ें- हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से हथियार व कारतूस बरामद

Related Articles

Back to top button