Corona_UpdatesWorld

#America में CoronaVirus का कहरः संक्रमितों की संख्या सात लाख के पार, 35 हजार से अधिक लोगों की मौत

Washington: कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहे अमेरिका में संक्रमण के मामले शुक्रवार को सात लाख का आंकड़ा पार कर गया. जबकि 35 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वही दुनिया भर में इस वायरस से डेढ़ लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं.

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि अमेरिका में स्थिति सुधर रही है, और इस त्रासदी ने देश बाहर निकल जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः#IndianNavy में कोरोना वायरस की सेंधः 21 नौसैनिक संक्रमित, देश का आंकड़ा 14 हजार के पार

न्यूयॉर्क में 14,000 से अधिक लोगों की मौत

इस महामारी का केंद्र बनकर सामने आए न्यूयॉर्क में 14,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और अभी तक 200,000 लोग संक्रमित पाए गए हैं. पड़ोसी शहर न्यूजर्सी में 78,000 से अधिक मामले सामने आए और 3,800 लोगों को जान गंवानी पड़ी.

ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि अभी तक अमेरिका ने 37.8 लाख से अधिक लोगों की जांच की है जो किसी भी देश में जांच की सबसे अधिक संख्या है.

उन्होंने कहा, ‘सबसे अधिक प्रभावित इलाकों जैसे कि न्यूयॉर्क और लुइसियाना में हमने दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और हर अन्य देश के मुकाबले अधिक लोगों की जांच की. अमेरिका के पास दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले ज्यादा मजबूत, उन्नत और सटीक जांच प्रणाली है.’

मृतकों का आंकड़ा 65 हजार के आसपास होगा- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि मरने वाले लोगों की संख्या कहीं अधिक होती अगर उनके प्रशासन ने कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए व्यापक प्रयास नहीं किए होते. एक से दो लाख लोगों की मौत के शुरुआती अनुमान के खिलाफ उन्होंने उम्मीद जताई कि मृतकों की संख्या इससे कहीं कम और 65,000 के आसपास रह सकती है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश के साथ जो हुआ वह भयावह है. दुनियाभर के 184 देशों के साथ जो हुआ वह भयानक है. यह भयावह चीज है और इसकी कोई वजह नहीं है. यह फिर कभी नहीं होना चाहिए.’’

ट्रंप ने कहा कि इस युद्ध में अंतिम जीत अमेरिका की वैज्ञानिक प्रतिभा से ही संभव होगी. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने देश के इतिहास में सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सुरंग के अंत में रोशनी के बारे में बात करता हूं. हम उस सुरंग के अंत में बहुत तेज रोशनी को देखने के बहुत, बहुत करीब है और यह हो रहा है.’’

इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutBreak: बिहार में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो

उपराष्ट्रपति माइक पेंस के अनुसार, 36,000 से अधिक अमेरिकियों की त्रासद मौत के बावजूद ताजा आंकड़ें दिखाते हैं कि नए मामले कम हो रहे हैं.

जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, पिछले साल नवंबर में चीन में पैदा हुए कोरोना वायरस से 154,142 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और 2,242,868 लोग इससे संक्रमित हुए. अमेरिका में 35,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और देश में संक्रमण के 701,131 मामले सामने आए जो दुनिया के किसी भी देश में सर्वाधिक संख्या है.

अफ्रीका में 1,000 लोगों की मौत

इधर अफ्रीका में कोरोना वायरस महामारी के कारण 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है. आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी की गणना के अनुसार, अफ्रीका में कोरोना वायरस से अल्जीरिया देश में सर्वाधिक 364 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद मिस्र में 205, मोरक्को में 135 और दक्षिण अफ्रीका में 50 लोग इस संक्रमण से मारे गए हैं.

आंकड़ों के अनुसार, चीन में पिछले साल दिसंबर में यह संक्रमण फैलने के बाद से अफ्रीकी देशों में संक्रमण के कुल 19,334 मामले सामने आए हैं. अन्य क्षेत्रों की तुलना में अफ्रीका इस संक्रमण से कम प्रभावित हुआ है, लेकिन कई देशों में सीमित जांच के कारण अफ्रीकी अधिकारियों को सटीक तस्वीर नहीं मिल पा रही है.

बता दें कि दुनिया भर में इस वायरस से डेढ़ लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं.

इसे भी पढ़ेंःरांची के हिंदपीढ़ी में तीन और कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल 32 लोग संक्रमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button