Lead NewsWorld

अमेरिका ने अब धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर पाकिस्तान व चीन को घेरा

धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

Washington: अमेरिका ने अब चीन और पाकिस्‍तान को धार्मिक स्‍वतंत्रता के मुद्दे पर घेरा है. अमेरिका ने दोनों देशों में धार्मिक स्‍वतंत्रता के अतिक्रमण को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है. अमेरिका इससे पूर्व हांगकांग की स्वायत्तता पर बीजिंग के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा चुका है.

कहा, दोनों देश धार्मिक उत्पीड़न रोकने में विफल

हालांकि, इस सूची में चीन और पाकिस्‍तान के अलावा अन्‍य और आठ देश शामिल हैं. जहां की धार्मिक स्‍वतंत्रता पर सवाल उठाए गए हैं. धार्मिक आजादी के उल्‍लंघन के ओराप में एसे देशों को अमेरिकी विदेश विभाग ने विशेष निगरानी सूची में डाल दिया है. चीन और पाकिस्‍तान उन देशों की सूची में प्रमुखता से शामिल है, जिन्‍होंने अपने देश में एक खास धार्मिक समूहों के ऊपर हो रहे उत्‍पीड़न और भेदभाव को रोकने में विफल रहे हैं. खास बात यह है कि भारत लगातार पाकिस्‍तान में हिंदूओं पर हो रहे ज्‍यादती और जुल्‍मों पर सवाल उठता रहा है. इस लिहाज से यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है. अमेरिका के इस कदम से भारत की यह बात सही साबित हुई है कि पाकिस्‍तान में हिंदु‍ओं का निरंतर उत्‍पीड़न और शोषण किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: भारत बंद की पुरजोर तैयारी, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Related Articles

Back to top button