JharkhandKoderma

कोडरमा में दो स्कॉपियो की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल

घायलों में भाजपा नेता विजय साव के परिजन शामिल

Koderma: जिले के कोडरमा – गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पंचगांवा मोड़ के समीप सोमवार रात हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. डोमचांच प्रखंड अंतर्गत पचगांवा मोड़ के समीप रात लगभग 8 बजे दो स्कॉर्पियो की आमने सामने टक्कर हो गयी. बताया जाता है कि पंचगांवा मोड़ के पास पुरनाडीह निवासी और भाजपा नेता विजय साव अपनी पत्नी समेत अन्य परिजनों के साथ किसी शादी समारोह में जा रहे थे. वहीं पुरनाडीह के मुखिया ईश्वर साव के वाहन में उनके परिचित तिलैया की ओर से लौट रहे थे. दोनों वाहनों आमने सामने की टक्कर हो गई. इस घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल तो कुछ लोगो को निजी किलनिको में भर्ती कराया गया है. घायलों में विजय साव, उनकी पत्नी, चालक, किशोर यादव, सुनैना देवी, मंदोदरी देवी आदि शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:भारत बंद की पुरजोर तैयारी, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Related Articles

Back to top button