World

अमेरिका ने आव्रजकों को रोकने के लिये मेक्सिको सीमा पर आंसू गैस के गोले दागे

Tijuana (Mexico) : अमेरिका ने नववर्ष के दिन मेक्सिको सीमा पर तिजुआना में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे 150 आव्रजकों पर आंसू गैस के गोले दागे. अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि सीमा पार करने की कोशिश कर रहे आव्रजकों के अलावा पत्थरबाजों को निशाना बनाते हुए आंसू गैस के गोलों छोड़े गए.

बयान के मुताबिक, सीमा पर मौजूद किसी भी आव्रजक, बच्चों पर आंसू गैस के गोलों का असर नहीं पड़ा. इनका इस्तेमाल पत्थरबाजों को पीछे हटाने के लिये किया गया था. एपी के फोटोग्राफर का कहना है कि तिजुआना के तट के नजदीक गैस के तीन गोले छोड़े गए जिसका बच्चों, महिलाओं और पत्रकारों समेत कई आव्रजकों पर बुरा असर पड़ा.

आंसू गैसे के बाद पत्थरबाजी शुरू हुई

एपी का कहना है कि अमेरिका की ओर से आंसू गैसे के गोले छोड़े जाने के बाद ही पत्थरबाजी शुरू हुई. एजेंसी ने कहा कि कुछ बच्चे कंटीले तार पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पत्थरबाजी के चलते अमेरिकी एजेंट्स उनकी मदद नहीं कर सके. इसके बाद एजेंट्स ने मिर्च और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया. एजेंसी ने कहा कि 25 आव्रजकों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आव्रजक वापस मेक्सिको चल गए.

इसे भी पढ़ें – 70वें दिन मरम्मत का कार्य पूरा होने पर लाइटअप किया गया डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट को

 

Related Articles

Back to top button