JharkhandLead NewsRanchi

2 अगस्त को रांची में प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 सह चयन ट्रायल

Ranchi: पैरालिंपिक कमिटी ऑफ झारखंड के तत्वावधान में प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन प्रैक्टिस ग्राउंड, खेलगांव (रांची) में 2 अगस्त 2025 (शनिवार) को आयोजित किया जायेगा इस प्रतियोगिता में अलग अलग खेलों को शामिल किया गया है. इनमें ट्रैक इवेंट (100,200,400,800,1500 मीटर) और फील्ड इवेंट (शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप,क्लब थ्रो) शामिल हैं.पैरालिंपिक कमिटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष जटा शंकर चौधरी के अनुसार इस चयन ट्रायल के माध्यम से चयनित प्रतिभागी 22 से 24 अगस्त तक हरियाणा में इंडियन पैरालंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस चैंपियनशिप का उद्देश्य झारखंड के जूनियर एवं सब जूनियर पारा खिलाड़ियों को एक उपयुक्त मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर देना है. इस चयन ट्रायल में झारखंड के सभी 24 जिलों के शैक्षणिक विभाग, प्रखंड शिक्षा कार्यालय, राजकीय विद्यालय, कॉलेज, पब्लिक स्कूल एवं विशेष विद्यालयों के पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राओं को मौका मिलेगा. यह ऐतिहासिक पारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता है. पंजीकरण और विवरण के लिए 6204362021 और 9661574825 पर संपर्क किया जा सकता है. प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों को अपनी विकलांगता प्रमाण पत्र व विद्यालय/कॉलेज का अनुशंसा पत्र लाना अनिवार्य होगा.

Related Articles

Back to top button