Uncategorized

झारखंड के पलामू में कटी एक महिला की चोटी

News Wing
Palamu, 10 August: हरियाणा, यूपी, बिहार होते हुए अब झारखंड में भी महिला की चोटी कटने की घटना सामने आ गयी है. पलामू के छतरपुर में बुधवार की रात एक महिला की चोटी कटी है. चोटी किसने काटी किसी को पता नहीं है. महिला का कहना है कि वो रात में सोयी हुई थी तभी किसी ने उसके बाल काट लिए.

यह भी पढ़ेंः यूपी में चोटी कटने की घटनाएं बढ़ीं, पुलिस अलर्ट

बाल काटने वाला महिला के बाल अपने साथ ले गया. मामले के प्रकाश में आने के बाद से आस-पास के इलाके में खूब चर्चा हो रही है. लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि आस-पास के किसी शरारती तत्व का यह काम हो सकता है. तो किसी का कहना है कि चोटी काटने वाला गिरोह झारखंड में सक्रिय हो गया है और शुरुआत पलामू से हुई है. 

यह भी पढ़ेंः “चोटी” के पीछे “चोर” या पुरुषवादी “चाल” ? 

किसी के हाथ कुछ नहीं लगता 
गौर करने वाली बात है कि पिछले चार दिनों में सिर्फ उत्तर भारत में ही कम से कम 40 महिलाओं की चोटी यानी बाल काटने का मामला सामने आ चुका है. और किसी पर भी कानूनी कार्इरवाई नहीं हुई है. इनमें उत्तर प्रदेश , हरियाणा, दिल्ली  और बिहार भी शामिल हैं. झारखंड की यह पहली घटना है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सिर्फ इन्हीं तीन राज्यों में अब तक 75 से भी ज्यादा महिलाओं या किशोरियों की चोटी काटे जाने की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं. इनमें 41 घटनाओं के साथ हरियाणा टॉप पर है. चोटी काटने की घटनाएं सबसे पहले राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा और बेदू कला ऊनावड़ा में सामने आई थीं. राजस्थान के बाद हरियाणा के फतेहाबाद से चोटी कटने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो पलवल, मेवात और फरीदाबाद होते हुए गुरुग्राम (गुड़गांव) तक पहुंच गया. उसके बाद यूपी के मथुरा, आगरा और गाजियाबाद में भी चोटी कटने की कई घटनाएं सामने आईं. अब तो दिल्ली के कांगनहेड़ी, पालम और रणहौला गांव में भी चोटी-कटवा का आतंक पहुंचने के बाद बिहार होते हुए झारखंड के पलामू में पहली बार किसी महिला की चोटी काटी गयी है. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button