JharkhandLead NewsRanchi

जल्द दी जाएगी सड़क-पुल की नई परियोजनाएं: बसंत सोरेन

Ranchi: पथ निर्माण, भवन निर्माण व जलसंसाधन विभाग के मंत्री बंसत सोरेन ने कहा कि पूर्व की हेमंत सोरेन की सरकार में काफी विकास कार्य हुए हैं. ऐसे में वर्तमान चंपाई सोरेन की सरकार में भी उन्हीं विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जायेगा. राज्य में सड़क-भवन निर्माण से जुÞड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं. इसे पूरा करने का लक्ष्य अधिकारियों को दिया है. लंबित योजनाएं प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया गया है. बसंत सोरेन ने ये बातें प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि जल्द ही विकास की नई सड़क- ब्रिज की कई परियोजनाओं की भी स्वीकृति दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: बजट सत्र: सीएम के विभागों के प्रश्नों का उत्तर देंगे छह कैबिनेट मंत्री

Related Articles

Back to top button