
Chakradharpur: रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए हुए चुनाव में चक्रधरपुर रेलमंडल में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का फिर से डंका बजा. चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला, बंडामुंडा, झारसुगड़ा, जुरुली, मनोहरपुर समेत सभी 11 सीटों पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सभी प्रत्याशी बेहतर परिणाम हासिल किए है. संगठन के आदितपुर और सीनी ब्रांच से राजीव रंजन, टाटानगर ब्रांच के दो सीटो पर डीएन बेहरा और एमके प्रसाद, राउरकेला ब्रांच से अजीत सिंह, बंडामुंडा ब्रांच से आर नागवार, चक्रधरपुर के मेकेनिकल रनिंग केडर से एमएम माहातो, डोंगापोशी जुरुली ब्रांच के दो सीटो से कुमार नचीकेता और भरत सिंह, झारसुगड़ा ब्रांच से एनसी गार्डिया, चक्रधरपुर ब्रांच के दो सीटो पर सीएम माहातो और एस प्रधान ने भारी मतों से जीत हासिल की है. जीत हासिल करने के बाद रेलमंडल के तमाम ब्रांच पर संगठन के सदस्यों ने अपने अपने प्रत्याशियों के साथ विजय जुलूस निकाल कर आतिशबाजी करने के साथ साथ एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत का जश्न मनाया.
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के इस ऐतिहासिक जीत का पूरा श्रेय रनिंग ब्रांच कर्मचारियों के एकजुटता को मिला. लेकिन पूरे रेलमंडल में सभी प्रत्याशियों को जीत दिलाने में केपी मुंडा का अहम भूमिका रहा. केपी मुंडा ने बताया की रनिंग कर्मचारियों के हित और हक के लिए हमारा संगठन हमेशा तत्पर रहता है. आगे भी रनिंग कर्मचारियों के हर एक समस्या का समाधान करने के लिए संगठन पूरी प्रयास करेगी. इस जीत पर संगठन के केपी मुंडा और एनएन मार्डी ने बताया की इस जीत का श्रेय संगठन के सभी सदस्यों पर है. संगठन पर रनिंग कर्मचारियों ने जो भरोसा जताया है उसे हमेशा बरकरार रखा जाएगा. ज्ञात हो की दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के 26 रनिंग ब्रांच सीटो में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने 23 सीट पर अपनी जीत दर्ज की है.




