Uncategorized

रामगढ़ः धूमधाम से मना संत अन्ना स्कूल का वार्षिकोत्सव

News Wing Ramgarh, 05 December: रामगढ़ के कैथा स्थित संत अन्ना स्कूल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. समारोह का उद्घाटन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी और फादर करमा ने दीप प्रज्जवलित करके किया. इसके पहले शिक्षकों ने अतिथियों को बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि स्कूल में आने के बाद उन्हें काफी सुखद महसूस हुआ. कहा कि स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि स्कूल के एक साल का कार्यकाल संतोषजनक रहा है. बच्चों को अनुशासन में रहने और पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत भी मंत्री ने दी. समारोह का संचालन प्रीति अग्रवाल ने किया. इस मौके पर आसीम पंडा, सुरेंद्र महतो, प्रदीप कुशवाहा, डॉ सुनील कश्यप, राजेश महतो, देवा महतो और विभन सिंह समेत कई शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button