
Ranchi : राजधानी रांची में एक बार फिर से अवैध शराब बनाने का कारोबार शुरू हो गया है. शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में शराब माफियाओं ने अपना ठिकाना बना लिया है. जहां बिना किसी रोक-टोक और बिना किसी नियम का पालन किए शराब का उत्पादन शुरू कर दिया है. अवैध तरीके से बनाई जा रही नकली शराब धड़ल्ले से रांची शहर के कई होटलों और ढाबों में सप्लाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- कांके में बने 18 करोड़ के स्लॉटर हाउस पर लगा ग्रहण, कभी भी बोरिया-बिस्तर बांध गुल हो सकती है संचालक कंपनी
नकली शराब पीने से जा चुकी है कई लोगों की जान
गौरतलब है कि नकली शराब के पीने से पिछले साल डोरंडा में कई लोगों की जान चली गई थी. जिसमें जैप के जवानों का भी नाम सामने आया था. उसके बाद कुछ महीनों के लिए अवैध शराब का कारोबार बंद हो गया था. लेकिन अब एक बार फिर से अवैध शराब बनाने का कारोबार शुरू हो गया है.
शराब माफियाओं को मिलता है स्थानीय थानों का संरक्षण
अवैध शराब का कारोबार करने वाले शराब माफियाओं को स्थानीय थानों का संरक्षण प्राप्त है. जिसके कारण शराब माफिया धड़ल्ले से अवैध शराब बनाने का कारोबार कर रहे हैं. अवैध बनाए गए शराब को शराब माफिया बूटी मोड़, नगड़ी, तुपुदाना, कांके, पिस्का मोड़ स्थित बाजरों के कुछ होटलों और ढाबों में अवैध तरीके से सप्लाई कर रहे हैं. जिसपर पुलिस भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
इसे भी पढ़ें- नक्शा पास करना था RMC को, पर भाजपा नेता अजय मारू ने अपने सिटी मॉल का नक्शा पास कराया आरआरडीए से
इन इलाकों में होता है शराब का उत्पादन
अवैध शराब बनाने का काम शराब माफियाओं द्वारा रांची से सटे ग्रामीण इलाकों में किया जाता है. जिसमें रातू, सिमलिया, बिजुलिया, कांके, कादमा, बुकरू, ओरमांझी तुपुदाना जैसे कई इलाके शामिल हैं. जहां नकली शराब का कारोबार बड़ी ही आसानी से किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना पर सांसद महेश पोद्दार ने उठाया सवाल, की जांच की मांग
अवैध शराब बनाने वाली इन फैक्ट्रियों का हो चुका है भंडाफोड़
- नगड़ी इलाके में कुछ दिन पहेल शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था. जिसमें भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान भी जब्त किया गया था.
- कांके में भी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था. शराब कारोबारियों ने अपने घर के अंदर ही शराब को स्टोर करने के लिए बड़े-बड़े टंकी लगा लिए थे.
- बुधवार को पुलिस ने कांके बोड़िया रोड में एक बोलेरो गाड़ी से 498 बोतल शराब बरामद किया था.
इसे भी पढ़ें- धनबाद डीसी का काम नहीं, चीख रहा है हूटर
पुलिस लगातार कर रही है मॉनिटरिंग
एसएसपी अनीश गुप्ता कहते हैं कि शहर में अवैध शराब बेचने पर पुलिस मॉनिटरिंग कर रही है. उत्पाद विभाग को भी छानबीन करना चाहिए . पुलिस हर सूचना पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है.




