
Ranchi: टेंडर कमीशन मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने आलमगीर आलम की जमानत याचिका खारिज कर दी. मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोर्ट में बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था. दरअसल , 19 जुलाई को याचिका दाखिल कर आलमगीर आलम ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाया है. 15 मई को ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था. इससे पहले समन जारी कर ईडी दफ्तर बुलाया था और 2 दिनों तक पूछताछ की थी. मामले में पूर्व मंत्री समेत 9 की अब तक गिरफ्तारी हुई है. बता दें कि 3000 करोड़ की प्रोसीड ऑफ क्राइम के तहत ईडी ने कार्रवाई की है. ईडी की जांच में 35 करोड़ से अधिक का नगद बरामद हुआ था. पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से 32.20 करोड़ रुपये बरामद हुए थे.




