Court NewsCrime NewsLead NewsNationalTOP SLIDERTRENDINGUttar-Pradesh

BIG NEWS : लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की बेल सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, 1 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश

Lucknow   : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के आरोपी केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत खारिज कर दी है. उनको एक हफ्ते के अंदर सरेंडर करना होगा.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand पंचायत चुनाव: जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रत्याशी लगा रहे हैं कार्यालयों के चक्कर

क्या है मामला

लखीमपुर में जो किसानों पर गाड़ी चढ़ी थी, उस मामले में आशीष मिश्रा का नाम आया था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चार अप्रैल को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इसे भी पढ़ें :रांची रेलवे स्टेशन से दो तस्कर 70 केन बीयर के साथ गिरफ्तार, बिहार ले जाने की तैयारी में थे

इलाहबाद हाईकोर्ट ने दे दी थी जमानत

बता दें कि आशीष मिश्रा को इलाहबाद हाईकोर्ट ने जमानत दी थी, जिसको अब सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीड़ित पक्ष का ध्यान नहीं रखा. पीड़ित पक्ष की सुनी नहीं गई.

इसे भी पढ़ें :सासाराम में बाइक सवार दो युवकों ने लड़की पर फेंका तेजाब, झुलसी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- फिर से विचार करे हाईकोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट को फिर से विचार करना चाहिए. वहीं पीड़ित पक्षकारों के वकील दुष्यंत दवे ने आग्रह किया कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से सुप्रीम कोर्ट कहे कि इस बार किसी अन्य पीठ के सामने ये मैटर जाए. इसपर चीफ जस्टिस ने कहा कि ऐसा आदेश पारित करना ठीक नहीं होगा. हमें यकीन है कि वही जज दोबारा इस मामले को सुनना भी नहीं चाहेंगे.

इसे भी पढ़ें :बिहार: सरकारी कर्मचारियों को देर से ऑफिस आना पड़ेगा महंगा, बायोमेट्रिक अटेंडेंस के जरिए रखी जाएगी नजर, गृह विभाग ने तय की काम की टाइमलाइन

 

 

Related Articles

Back to top button