
Ranchi: राजधानी रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. दोनों तस्कर रांची से बीयर बिहार ले जाने और वहां बेचने के फिराक में थे. आरपीएफ को सूचना मिली थी कि दो तस्कर रांची से बीयर ख़रीद कर बिहार ले जा रहें हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ की टीम ने दोनों बैग की जांच करने पर 70 केन बियर मिले. पुलिस इस मामले में फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है.




