
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सोना खान और बिंदेश्वरी उरांव के साथ प्रेस कॉफ्रेंस किया. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि डाल्टनगंज के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने खूले तौर पर निहत्थे लोगों पर बंदूक तानकर साबित कर दिया कि कांग्रेस पार्टी को गणतंत्र नहीं बल्कि गनतंत्र पर भरोसा है.
शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना नाम आईएनसी से बदलकर आईपीसी कर लेना चाहिए. आईपीसी मतलब इंडियन पिस्टलधारी कांग्रेस कर लेना चाहिए. महात्मा गांधी के सिद्धांतों में चलने वाली पार्टी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के समय में कांग्रेस में बड़ा बदलाव आ गया है. अब इस पार्टी को गणतंत्र में भरोसा नहीं रहा. अब इन्हें पिस्टल पर भरोसा है.
इसे भी पढ़ें – #Dhanbad: थाना प्रभारी पर छेड़खानी का आरोप, वार्ता करने पहुंचे डीएसपी के समक्ष ग्रामीणों का हंगामा
पोलिंग स्टेशन के पास कोई भी हथियार लेकर नहीं जा सकता
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी पिस्टल तानकर ऐसे घूम रहे हैं, जैसे कोई सिनेमा का सीन हो. केएन त्रिपाठी ने अपनी पार्टी की बदनामी अंतराष्ट्रीय स्तर पर करायी है. उन्होंने कहा कि आईपीसी के 1951 की धारा का सेक्सन 1 कहता है कि पोलिंग स्टेशन के पास कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का हथियार लेकर नहीं जा सकता. आईपीसी की धारा 143 का सेक्सन 2 कहता है कि ऐसी स्थिति में ऐसा करने वाले की गिरफ्तारी हो और दो साल की सजा होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें – सरायकेला: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारा गया रघुनाथ मुंडा कौन है… नक्सली या आम आदमी!
13 में से 11 सीटें जीतेगी भाजपाः प्रतुल
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा पहले चरण के 13 विधानसभा सीटों में से 11 सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा कि बाकि दो सीटों पर कांटे की टक्कर है. लेकिन उन दो सीटों के बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया.
भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सोना खान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने विकास की योजनाओं को सीधे तौर पर लाभ बिना किसी भेदभाव के दिलाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति अल्पसंख्कों का रुझान बढ़ा है. अब अल्पसंख्यक समाज बिना किसी भेदभाव और बहकावे के भाजपा के साथ हैं.
इसे भी पढ़ें – जीडीपी, आर्थिक मंदी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर क्यों संवेदनहीन है हिंदी मीडिया




