DhanbadJharkhand

#Dhanbad: थाना प्रभारी पर छेड़खानी का आरोप, वार्ता करने पहुंचे डीएसपी के समक्ष ग्रामीणों का हंगामा

Dhanbad : छेड़खानी का आरोप लगाकर सुरूंगा की उग्र महिलाओ द्वारा अलकडीहा प्रभारी के साथ शुक्रवार को की गयी मारपीट के मामले को लेकर शनिवार शाम को आरोपित प्रभारी के साथ जांच को पहुंचे सिंदरी के डीएसपी अजित कुमार सिन्हा के सामने ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.

ग्रामीणों ने महिला के साथ छेड़खानी करनेवाले प्रभारी ललन प्रसाद को क्षेत्र की शांति के लिए तत्काल ट्रांसफर करने की मांग डीएसपी से की.

इस दौरान 78 ग्रामीण महिलाओं ने महिलाओ के साथ आये दिन छेड़खानी करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी के नाम हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र डीएसपी को सौप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें : #Palamu: इन बूथों पर एक भी वोट नहीं डाले गये, दिनभर मतदाताओं को मनाते रहे अधिकारी

अवैध वसूली के लिए कई हथकंडे, पहले हो चुकी है पिटाई

ग्रामीणों ने डीएसपी से कहा कि प्रभारी द्वारा अवैध वसूली के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाकर क्षेत्र के लोगों को परेशान किया जाता है. कभी वाहन चेकिंग के नाम पर तो कभी छाई से कोयला चुननेवाले गरीब लोगों को कोयला चोरी का आरोप लगाकर पैसे देने के लिए परेशान किया जाता है.

यहां तक कि छोटी छोटी घरेलू व मुहल्ले के विवाद में दोनों पक्षों से डरा धमकाकर बड़ी रकम वसूले जाने के मामले से लोग परेशान हैं. थाना प्रभारी के आतंक से लोग आतंकित हैं.

थाना प्रभारी के इन्हीं गलत हरक्कतों के चलते ही तीन माह पूर्व लक्ष्मी कोलियरी में भी लोगों द्वारा उनकी पिटाई की घटना को अंजाम दिया गया था.

साइकिल पकड़ने का विरोध करने पर छेड़खानी

महिलाओं ने कहा कि कल भी प्रभारी ने कोयला चोरी का आरोप लगाकर गरीब लोगों की साइकिलों को पकड़ा गया तो शौच को गयी महिलाओं ने जब बडा बाबू की हरकत का विरोध किया तो बड़ा बाबू ने महिलाओं के साथ अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी की.

भुक्तभुगी महिलाओं ने शोर मचाया जिसके उपरांत दर्जनों महिलाओ  ने पहुंचकर  बंधक बनाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को बुलाने की मांग की.

मालूम हो कि अलकडीहा क्षेत्र में एसपी के कड़े निर्देश के बाद कोयले का अवैध खनन एवं चोरी कर साइकिलों व मोटरसाइकिलों से तस्करी बेख़ौफ़ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : #SecondPhase: 7 जिला, 20 विधानसभा सीटों पर 260 उम्मीदवार रण में, जानें कौन कहां से आजमा रहा किस्मत

प्रति साइकिल दो सौ रुपये वसूली

कोयले के धंधे में शामिल सैकड़ो साइकिलों से तस्करी करनेवाले चोरों से प्रति साइकिल दो सौ रुपये की रोजाना वसूली करने के लिए सुरूंगा के आधा दर्जन लोगों को प्रभारी ने क्षेत्र में छोड़ रखा है जिसके द्वारा पुलिस का धौस देकर छाई से कोयला चुननेवालों को भी डराया धमकाया जाता है.

जो लोग दलाल को पैसा देने से इनकार करते हैं उन्हें प्रभारी से कहकर धर-पकड़ करायी जाती है. प्रभारी और उसके दलालों की हरक्कतों के चलते ही कल सुनियोजित तरीके से प्रभारी के साथ घटना को अंजाम दिया गया है.

इधर शुक्रवार को सुरूंगा में  घटित घटना से बौखलाकर  प्रभारी ने शनिवार को क्षेत्र में कोयला चोरों के खिलाफ सघन  अभियान  चलाकर दस साइकिल को जब्त किया है. सुरूंगा घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में पुलिस द्वारा झूठे केस में फंसाने की कार्रवाई किये जाने की आशंकाओं से हड़कंप मचा हुआ है.

इसे भी पढ़ें : शिक्षकों की कमी से जूझ रही RU, फिर भी शुरू किया गया एक दर्जन सेल्फ फिनांस कोर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button