National

#Goa के #Governor ने बेरोजगारी और गरीबी पर  चिंता जताई, कहा,  देश के अमीर सड़े आलू , एक पैसा भी चैरिटी नहीं करते 

NewDelhi : देश के अमीर सड़े आलू  हैं.  देश में बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी पर चिंता जाहिर करते हुए गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने यह बात कही. जान लें कि गोवा में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्मोत्सव (इफ्फी) के समापन समारोह में सत्यपाल मलिक ने  देश के अत्यधिक अमीर लोगों की तुलना सड़े आलू की बोरी से की . सत्यपाल मलिक ने कहा कि हिंदुस्तान में सिर्फ वो नहीं हो रहा है जो दिखाया जा रहा है, बहुत कुछ हो रहा है जो दिख नहीं रहा है.

हिंदुस्तान में अभी भी गरीबी है, बेरोजगारी है. शहरों हजारो  लड़के रोजी-रोटी की तलाश में भटकते दिख जायेंगे. उनको हम कोई बढ़िया नौकरी गारंटी नहीं कर सकते. मलिक ने कहा, किसानों की हालत भी ऐसी ही है. जवानों का तो मैं देख कर आया हूं. यहां बैठकर सब भाषण करते हैं कि हम जवानों के लिए ये हैं, हम वो हैं.

कहा कि आपके देश में तो ऐसे-ऐसे लोग हैं जिनके पास 14-14 मंजिल के मकान हैं. एक मंजिल में कुत्ता रहता है, एक में ड्राइवर रहता है और एक में कोई और, लेकिन एक पैसा भी  देश की सेना के लिए चैरिटी नहीं करते हैं.

इसे भी पढ़ें :#HyderabadCase : राज्यपाल सौंदरराजन ने कहा, सामूहिक दुष्कर्म  और हत्या मामले में रोजाना सुनवाई होगी

हमारे यहां का जो अमीर है, मैं उसे इंसान भी  नहीं मानता

मलिक  ने कहा, हिंदुस्तान के फौजियों की जिस दिन अर्थी आती है उस दिन सारा जिला जुट जाता है. डीएम आ जाता है, एसएसपी आ जाता है, एमएलए आ जाता है, एमपी आ जाता है. राजस्थान के झूंझनू जिले में मेरी कई रिश्तेदारियां हैं. कोई गांव नहीं है वहां का जिसके दरवाजे पर शहीद की मूर्ति नहीं है, लेकिन शहीद के दाह-संस्कार के बाद बेवा और बच्चे को पूछने तक कोई नहीं जाता है’.

राज्यपाल ने कहा कि विदेशों में कई उद्योगपति जमकर चैरिटी करते हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स जैसे नाम शामिल हैं. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि ‘हमारे यहां का जो अमीर है, मैं उसे इंसान भी नहीं मानता और मैं उसे सड़े हुए आलू के बराबर मानता हूं.

इसे भी पढ़ें : #Samana में संजय राउत ने लिखा, सत्ता पाने की जल्दबाजी, फडणवीस की बचकानी टिप्पणियां भाजपा को ले डूबी

One Comment

  1. 985064 166504Good read, I just passed this onto a colleague who was doing just a little research on that. And he just bought me lunch since I identified it for him smile So let me rephrase that: Thank you for lunch! 96529

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button