
Koderma: अंकिता सिंह की हत्या के विरोध में जिला के मुख्य शहर झुमरीतिलैया में गुरुवार शाम एक आक्रोश रैली निकाली गई. यह रैली कला मंदिर से चलकर झंडा चौक तक पहुंची झंडा चौक में पहुंचने के बाद हत्यारा शाहरुख का पुतला दहन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व दुर्गा वाहिनी के विभाग संयोजिका संध्या आंचल ने किया. सुश्री संध्या ने बताया कि अंकिता सिंह की हत्या के बाद पूरा देश गमगीन है उसकी हत्या हम नारियों के ऊपर अत्याचार है. हमारी सरकार से मांग है कि हत्यारा शाहरुख को फांसी की सजा दी जाए ताकि आने वाले भविष्य में कोई अन्य बेटियों के साथ अंकिता सिंह जैसी घटना ना हो. साथ ही हम दुमका में कार्यरत अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने शाहरुख एवं उसके साथ एक और हत्यारा का केस लड़ने से साफ मना कर दिया इससे यह साबित होता है कि अधिवक्ताओं में भी इस हत्या के प्रति काफी रोष है एवं हम बेटियों के लिए उनके मन में सम्मान भरा हुआ है. ज्ञात हो कि 23 अगस्त को दुमका की अंकिता सिंह पर शाहरुख नाम के लड़के ने उन पर पेट्रोल डालकर जला दिया था जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. 5 दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी 28 अगस्त को मृत्यु हो गई. आक्रोश मार्च में विभिन्न संगठनों से लोग उपस्थित हुए. विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, विश्व हिंदू परिषद विभाग गौरक्षा प्रमुख अजय वर्मा, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख पप्पू बनवास, शिव तारा के प्रधानाचार्य रमेश उपाध्याय, मातृशक्ति प्रांत सह प्रमुख सुषमा सुमन इत्यादि लोग शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 2 सितंबर को पांडू(पलामू) जायेंगे




