
Giridih: गिरिडीह आजसू महिला मोर्चा की बैठक रविवार को स्थानीय सर्किट हाउस में संपन्न हुई.बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा के साथ सांसद प्रतिनिधी सह आजसू अध्यक्ष गुड्डु यादव और केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जुन बैठा भी शामिल हुए.बैठक में अध्यक्ष गुड्डु यादव ने जिले में महिला मोर्चा के पहले से मजबूत होने को लेकर प्रसन्नता जताई तो वहीं अक्टूबर में बड़े पैमाने पर महिला सम्मेलन आयोजित कराने का भी निर्णय लिया गया.इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने संगठन के वरीय पदाधिकारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले दिनों में महिला मोर्चा और मजबूत होगा. इसके लिए संगठन में बूथ स्तर पर तेजी से काम किया जा रहा है.अध्यक्ष ने अक्टूबर के पहले तक महिला मोर्चा को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर पहुंचने की जरुरत भी बताई. महिला मोर्चा के बैठक में सरिता देवी, डॉली देवी, रीता महतो, निर्मला देवी, शहना खातून, शोभा देवी समेत कई महिला कार्यकर्ताओं ने आजसू महिला मोर्चा की सदस्यता ली.उनका स्वागत माला पहनाकर किया गया.
इसे भी पढ़ें:अर्जुन मुंडा की पहल पर नेशनल गेम्स में भाग लेने हवाई जहाज से गुजरात जाएगी तीरंदाजी टीम




