JharkhandRanchi

हर मोर्चे पर विफल भाजपा अब जनता को सरकार के खिलाफ उकसा रही हैः कांग्रेस

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हर मोर्चे पर विफल हो रही भाजपा अब जनता को सरकार के खिलाफ उकसाने का काम कर रही है.

लेकिन जनमानस का भरोसा और विश्वास महागठबंधन की सरकार पर आज भी कायम है. भाजपा अध्यक्ष को सत्ता में रहते पारा शिक्षकों और होमगार्ड के जवानों की चिंता नहीं थी.

राज्य की जनता जानती है कि कैसे अपने अहंकार में चूर पारा शिक्षकों पर लाठी चला कर उनके आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास भाजपा ने अपने शासनकाल में किया. लेकिन हम कल भी पारा शिक्षकों और होमगार्ड के जवानों के साथ थे और आज भी हैं.

इसे भी पढ़ें :VIDEO: प्रेमी जोड़ों को ग्रामीणों ने पकड़ कर दी ऑन स्पॉट सजा

इस तरह का बयान देने के पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सोचना चाहिए. महागठबंधन सरकार पूरी तरह से पारा शिक्षकों और होमगार्ड के जवानों के साथ किये गये वादे पर खड़ी है और हम जल्द ही इसका रिजल्ट भी देंगे. भाजपा को यह बताना चाहिए कि देश के किसान जो आंदोलनरत हैं उनको इंसाफ कब मिलेगा.

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भाजपा विधायक दल के नेता सरकार को गिराने का बयान देते हैं, वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जनता को उकसाने का काम करते हैं.

इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटने के बाद अपने सत्ता में किये गये घोटाले और भ्रष्टाचार का डर है. कहीं अपने शासनकाल में जो घोटाले और जो हाथी उड़ाने का काम उन्होंने इस राज्य में किया सही से उसकी जांच न हो इसलिए वह सरकार को बार-बार अस्थिर करने का प्रयास करने वाला बयान देती रहती है.

लेकिन सरकार अपनी साफ नीयत और नीति के साथ राज्य को विकास और रोजगार देने की दिशा में सकारात्मक परिणाम दे रही है, जो भाजपा को पच नहीं रहा है.

इसे भी पढ़ें :दुबई में फंसे झारखंड के 17 मजदूर, वतन वापसी की लगायी गुहार

Related Articles

Back to top button