
Jamshedpur : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर जमशेदपुर स्थित वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉक्टर अंजलि गुप्ता से मुलाकात की गयी. इस दौरान सर्वप्रथम प्रतिनिधिमंडर के द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर कुलपति डॉ अंजलि गुप्ता का स्वागत किया गया. इसके बाद संगठन द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किताब भी उन्हें भेंट की गयी.
इस दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं से कुलपति को अवगत कराते हुए एआइडीएसओ के नगर अध्यक्ष सुभम झा ने कुलपति को बताया कि सभी इंटर के पास विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया जाये. साथ ही आवश्यकता अनुसार इंटर में सीट में बढ़ोतरी की जाये. इसके अलावा सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाये, ताकि परीक्षा से पूर्व छात्राओं का सिलेबस पूरा हो सके. वहीं बीएड और एमएड के मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी शिक्षकों के डिग्री की जांच अविलंब करायी जाये. कुलपति से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष शुभम झा, सचिव सविता सोरेन, उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, कार्यालय सचिव सुमन मुखर्जी व वंदना मांझी उपस्थित थे.




