Lead NewsNationalTOP SLIDERWorld

Ukraine Russia War : यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हुआ भारतीय छात्रों का पहला बैच, तिरंगा लिए नजर आए छात्र

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा सरकार कर रही है भारतीय छात्रों की वापसी की व्यवस्था

Kive : भारतीय छात्रों का पहला बैच चेर्नित्सो से यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर विदेश मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए कैंप ऑफिस के लिए रवाना हो गए हैं. ये ऑफिस पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव और चेर्नित्सि शहरों में चल रहे हैं. इन कैंपों में रूसी भाषा बोलने वाले अतिरिक्त अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने युद्ध का अनुभव रखने वाले यूरोपीय देशों से यूक्रेन की ओर से लड़ने की अपील की है.

यूक्रेन में फंसे हैं कर्नाटक के 346 लोग

कर्नाटक सरकार ने बताया है कि राज्य के 346 लोग युद्ध ग्रस्त देश में फंसे हुए हैं और उन्हें वापस लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इसे लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से बात की है.

तेलंगाना-आंध्र के करीब 1000 लोग यूक्रेन में

आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव समीर शर्मा ने कहा है कि विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए चार स्थान तय किए हैं. ये स्थान हंगरी, पोलैंड. स्लोवाक गणराज्य और रोमानिया हैं. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के करीब 1000 लोग यूक्रेन में हैं. हम विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में बने हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:Good News : 24 घंटे में खाते में आ जाएगा शेयर का पैसा, आज से टी प्लस वन नियम लागू

सरकार इस मुद्दे पर गंभीर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए व्यवस्थाएं कर रही है. उन्होंने कहा कि जैसे ही पूर्वी यूरोपीय देश का हवाई क्षेत्र नागरिक उड़ानों के लिए खुल जाता है, उन्हें जल्द से जल्द देश वापस लाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया है.

इसे भी पढ़ें:बिहार में शराबबंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार से किया सवाल

जिनपिंग ने की पुतिन से बात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की है. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन से बातचीत करने की अपील की है.

पोलैंड-यूक्रेन सीमा पर पहुंचे भारतीयों को दूतावास ने दी सलाह

पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में भारतीय दूतावास ने कहा है कि पोलैंड-यूक्रेन सीमा पर सार्वजनिक साधन से पहुंचे भारतीय नागरिकों को शहयानी-मेदिका सीमा क्रॉसिंग पर पहुंचने की सलाह दी गई है.

यूएनएससी में रूस को भारत से समर्थन की उम्मीद

रूस ने कहा है कि हमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत से सहयोग मिलने की उम्मीद है, जब यहां यूक्रेन में रूसी सेना के सैन्य अभियान पर गंभीर प्रस्ताव लाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:चारा घोटाला मामले में CBI कोर्ट के फैसले को आरके राणा ने दी हाईकोर्ट में चुनौती

बुखारेस्ट के लिए आज दो उड़ानें संचालित करेगा भारत

भारत सरकार की चार्टर्ड उड़ानों के तौर पर संचालन के लिए आज रोमानिया में बुखारेस्ट के लिए दो उड़ानें और हंगरी में बुडापेस्ट के लिए एक उड़ान की तैयारी की जा रही है. यह जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने दी.

रूस के विदेश मंत्री ने कहा- हम यूक्रेन से बात करने के लिए तैयार

रूस के विदेश मंत्री सर्गी लेवरोव ने कहा है कि हम यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं लेकिन पहले यूक्रेन की सेना को लड़ाई बंद करनी होगी.

मेडिकल छात्रों की सुरक्षा के लिए आईएमए ने पीएम को लिखा पत्र

इंडियन मेडिकल एसोशिएशन (आईएमए) ने यूक्रेन में फंसे भारत के मेडिकल छात्रों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. आईएमए ने भारत सरकार से अनुोध किया है कि मेडिकल छात्रों के लिए एक अलग हेल्पडेस्क तैयार की जाए, साथ ही उन्हें वित्तीय मदद भी उपलब्ध कराई जाए.

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने यहां फंसे सभी भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवायजरी जारी की है. दूतावास ने कहा है कि भारत सरकार रोमानिया और हंगरी से बचाव के मार्ग तैयार करने पर काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें:सीएम रोजगार सृजन योजना : 2021-22 में 1654 युवाओं ने उठाया लाभ, एसटी युवा सर्वाधिक लाभान्वित

Related Articles

Back to top button